Indore News: दिल पर पड़ा परीक्षा का प्रेशर, 12वीं क्लास के 2 बच्चों को आया हार्ट अटैक, मौत

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से कार्डियक अरेस्ट के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, जहां युवाओं में कार्डियक अरेस्ट के मामले बढ़ रहे हैं। इंदौर जिले से कार्डियक अरेस्ट के दो मामले सामने आए हैं, जिसमें से एक मामला शहर के तेजाजी नगर से सामने आया, जहां 12वीं के लड़के ने कार्डियक अरेस्ट के चलते दम तोड़ दिया, तो वहीं दूसरा मामला इंदौर के महू से सामने आया है, जहां 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली लड़की ने कार्डियक अरेस्ट के चलते दम तोड़ दिया।

शहर के तेजाजी नगर क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय युवक को जब सुबह परिजन उठाने पहुंचे तो वह नहीं उठा। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, महू में 12वीं कक्षा की छात्रा एग्जाम की तैयारी कर रही थी, तभी अचानक उसे सीने में दर्द उठा, और वह अचेत अवस्था में पहुंच गई, जहां परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया।

Indore

इंदौर से कार्डियक अरेस्ट का ऐसा मामला सामने आया था, जिसने सभी को हिला कर रख दिया था। दरअसल, शहर के कोचिंग संस्थान में पढ़ते-पढ़ते छात्र को साइलेंट हार्ट अटैक हुआ था, जिसके चलते छात्र बैठे-बैठे नीचे गिर गया। वहीं साथी उसे उठाकर अस्पताल ले गए तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था।

राजा नामक स्टूडेंट शहर के कोचिंग संस्थान में पड़ता था। वह आम दिनों की तरह कोचिंग संस्थान में बैठकर पढ़ाई कर रहा था, तभी अचानक उसे सीने में दर्द हुआ, और अचानक वह नीचे गिर पड़ा, इसके बाद आसपास मौजूद छात्रों ने उसे उठाया, और अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था।

वहीं 6 साल के बच्चे की हार्ट फेल होने के चलते मौत हो गई थी। कम उम्र में हुई बच्चों की मौत के चलते परिजन सदमे में नजर आ रहे थे, तो वहीं घटनाक्रम ने सभी को झकझोर कर रख दिया था। कुछ दिनों पहले ही इंदौर से चौंकाने वाला मामला सामने आया था, जहां 27 वर्षीय युवक की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई थी।

युवक सुबह उठने के बाद न्यूज पेपर पढ़ रहा था, तभी अचानक उसे खांसी आई और उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिवार के लोगों ने उसे बिस्तर पर लेटाया और डॉक्टर को बुलाया। डॉक्टर ने तुरंत युवक को अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद युवक को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़े- Indore News: परिवार को बंधक बनाकर घर में डाला डाका, CCTV में कैद वारदात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+