MP: बस से उतरकर लड़की ने उफनती नर्मदा नदी में लगा दी छलांग, फिर हुआ कुछ ऐसा

इंदौर, 24 अगस्त: मध्यप्रदेश में इन दिनों लगातार हो रही भारी बारिश के चलते नर्मदा नदी उफान पर नजर आ रही है, तो वहीं मोरटक्का स्थित नर्मदा पुल पर उस वक्त एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक युवती ने बस से उतरकर नर्मदा नदी में छलांग लगा दी। उफनती नर्मदा नदी में कुछ देर तक तो युवती नजर आई, लेकिन कुछ समय बाद युवती का नजर आना बंद हो गया। वहीं इसके बाद इस हादसे की सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस, गोताखोरों की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची, जहां गोताखोरों की टीम ने युवती को तलाश करना शुरू किया। लेकिन काफी वक्त तक तलाश करने के बावजूद युवती नर्मदा नदी में कहीं भी नहीं मिली।

कुछ इस तरह हुआ पूरा घटनाक्रम

कुछ इस तरह हुआ पूरा घटनाक्रम

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, लड़की इंदौर से अपने भाई के साथ बांसवा जाने के लिए निकली थी। लेकिन जैसे ही बस मोरटक्का पुल तक पहुंची, वैसे ही युवती बस से उतर गई, और युवती ने बस से उतरते ही उफनती नर्मदा नदी में छलांग लगा दी, जिसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस गोताखोरों की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची, और युवती की तलाश शुरू की, लेकिन नर्मदा नदी का जलस्तर ज्यादा होने के कारण संभावना जताई जा रही है कि, युवती बहकर आगे निकल चुकी है।

युवती की तलाश जारी

युवती की तलाश जारी

गोताखोरों की टीम लगातार युवती को खोजने का प्रयास कर रही है। वहीं उधर पुलिस ने नर्मदा किनारे स्थित सभी थाना क्षेत्रों में इस घटना की जानकारी दे दी है, जहां अब युवती को ढूंढने के प्रयास तेज हो चुके हैं। वहीं नर्मदा नदी का जलस्तर काफी ज्यादा है। यही कारण है कि, युवती को खोजने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उधर, युवती का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें युवती एक बैग लेकर जाते हुए दिखाई दे रही है।

हादसे के बाद मचा हड़कंप

हादसे के बाद मचा हड़कंप

इस पूरे घटनाक्रम के बाद घटनास्थल पर हड़कंप मच गया, जहां देखते ही देखते ग्रामीणों की भारी भीड़ नर्मदा किनारे एकत्रित हो गई। उधर, गोताखोरों की टीम ने युवती की तलाश शुरू की, लेकिन लंबे वक्त तक खोजने के बावजूद गोताखोरों की टीम के हाथ सफलता नहीं लग सकी। संभावना जताई जा रही है कि, नर्मदा नदी का बहाव तेज होने के चलते युवती बहकर आगे निकल चुकी है, जहां अब आगे सभी थाना क्षेत्रों को अलर्ट कर दिया गया है। वहीं नर्मदा नदी में लगातार युवती को ढूंढने का प्रयास जारी है। युवती ने यह कदम किन कारणों के चलते उठाया फिलहाल इसे लेकर किसी तरह की कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+