Ganesh Utsav 2023: इंदौर में गणेश उत्सव का भक्तिभाव, छोटे से लेकर बड़े पंडालों में विराजे बप्पा
धर्म और संस्कृति के शहर इंदौर में गणेश चतुर्थी पर्व भक्तिभाव के साथ मनाया गया, जहां घर और पांडालों में लोगों ने भगवान गणेश की स्थापना कर पूजन-अर्चन किया। इसी के साथ मंदिरों में भी विशेष अनुष्ठान आयोजित किए गए।
देशभर के साथ ही प्रदेशभर में भी गणेश उत्सव पर हर्षोल्लास देखने मिल रहा है, जहां इंदौर में भगवान गणेश की आराधना श्रद्धालुओं ने अलग-अलग परांपगत तरिकों से की है। वहीं घर और पांडालों में लोगों ने भगवान गणेश की स्थापना कर पूजन-अर्चन किया।

नगर निगम में मना गणेश उत्सव
महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं आयुक्त हर्षिका सिंह द्वारा निगम प्रांगण में विराजे श्री गणेश प्रतिमा का विधि विधान से पूजन-अर्चन किया गया।गणेश चतुर्थी के अवसर पर श्री गणेश प्रतिमा को राजवाड़े से निगम प्रांगण तक बैंड-बाजे के साथ जुलूस के माध्यम से लाया गया जिसमें एमआईसी मेंबर एवं अन्य उपस्थित थे।महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा गणेश प्रतिमा का पूजन अर्चन कर शहर में सुख समृद्धि एवं शांति बनी एवं शहर का विकास हो इसके लिए श्री गणेश से प्रार्थना की एवं सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामना दी गई।
विधिविधान के साथ स्थापित किया
मंदिरों में भी विशेष अनुष्ठान आयोजित किए गए। बड़ा गणपति मंदिर में भगवान की विशेष आरती की गई, तो वहीं होलकर स्टेट के दगडू शेठ गणपति को विधिविधान के साथ स्थापित किया गया। गणेश उत्सव पर घर से लेकर मंदिर तक भक्तिभाव का माहौल देखने मिल रहा था, जहां लोग भगवान गणेश की भक्ति में डूबे नजर आ रहे थे। कुलमिलाकर, देखा जाए तो धर्म और संस्कृति के शहर इंदौर में गणेश चतुर्थी पर्व भक्तिभाव के साथ मनाया गया, जहां घर और पांडालों में लोगों ने भगवान गणेश की स्थापना कर पूजन-अर्चन किया। इसी के साथ मंदिरों में भी विशेष अनुष्ठान किया गया।
ये भी पढ़े- Indore news: "स्टैच्यु ऑफ वननेस" के अनावरण की तैयारी, ब्रह्मोत्सव में होगा 5 हजार से ज्यादा संतों का समागम












Click it and Unblock the Notifications