Ganesh chaturthi: 2 करोड़ के स्वर्ण आभूषणों से हुआ खजराना गणेश का श्रृंगार, लड्डूओं का लगा महाभोग

इंदौर, 31 अगस्त: गणेश चतुर्थी के पावन पर्व का हर्षोल्लास देश भर में देखने मिल रहा है, जहां मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर स्थित भगवान खजराना गणेश मंदिर में भी गणेश चतुर्थी का पावन पर्व भक्ति भाव के साथ मनाया गया। यहां सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ भगवान खजराना गणेश के दर्शन के लिए कतार बद्ध होकर मंदिर के बाहर नजर आ रही थी।

दो करोड़ के स्वर्ण आभूषणों से श्रृंगार

दो करोड़ के स्वर्ण आभूषणों से श्रृंगार

गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर भगवान खजराना गणेश का दो करोड़ के स्वर्ण आभूषणों से श्रृंगार किया गया। रात करीब लगभग 8 बजे से शुरू हुए भगवान के श्रृंगार में 5 घंटे का समय लगा, जहां हरतालिका तीज पर ही भगवान गणेश के मनमोहक श्रृंगार के दर्शन करने हरतालिका तीज की रात से ही भक्तों की भारी भीड़ मंदिर परिसर में पहुंचने लगी थी।

कलेक्टर और निगमायुक्त ने किया ध्वज पूजन

कलेक्टर और निगमायुक्त ने किया ध्वज पूजन

गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर हर साल की तरह इस बार भी कलेक्टर मनीष सिंह और निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने परिवार के साथ खजराना गणेश मंदिर पहुंचकर ध्वज पूजन किया। इसके साथ ही भगवान गणेश को लगभग सवा लाख मोदक लड्डुओं का भोग अर्पित किया गया। वहीं अब बड़ी संख्या में भक्त भगवान गणेश के दर्शन करने मंदिर पहुंच रहे हैं, जहां मंदिर में भक्तों की बड़ी संख्या नजर आ रही है। भक्तों की बड़ी संख्या को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

प्रतिदिन होंगे धार्मिक अनुष्ठान

प्रतिदिन होंगे धार्मिक अनुष्ठान

खजराना गणेश मंदिर पर गणेश चतुर्थी महोत्सव के तहत प्रतिदिन श्री गणेश पुराण कथा, श्री मंदिर महल में नित्य दोपहर 3:30 बजे से शाम 6.30 बजे तक प्रख्यात एवं कथावाचक राजेश ऋषिराज मिश्रा करेंगे। प्रतिदिन रात्रि साढ़े 8 बजे से भक्तिमय संगीत की प्रस्तुति होगी। प्रतिदिन फूलों का आकर्षक श्रंगार किया जायेगा। मंदिर में विशेष साज-सज्जा होगी। श्री गणेश महोत्सव अवधि में मंदिर में श्रद्धालु सुबह 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक दर्शन लाभ ले सकेंगे।

ऐसी रहेगी दर्शन व्यवस्था

ऐसी रहेगी दर्शन व्यवस्था

श्री गणपति मंदिर खजराना में आने वाले दर्शनार्थी रिंगरोड से माता कालका मंदिर के सामने वाले द्वार से प्रवेश करेगें। झिगझेग से होते हुए संचेयनी द्वार में से मुख्य प्रांगण में प्रवेश करेंगे। जिसमें स्टेपिंग के माध्यम से दर्शनार्थियों द्वारा दर्शन लाभ लिया जा सकेंगा। दर्शनार्थियों के लिए निकासी मार्ग मंदिर प्रांगण स्थित साईं बाबा मंदिर की ओर से किया गया है, एवं मंदिर परिसर से बाहर गणेश पुरी से निकासी मार्ग होते हुये वापस रिंगरोड पर जा सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+