MP के इस बांध के गेट खुलने पर राजस्थान तक अलर्ट, खतरे में सैकड़ों गांव

मंदसौर, 24 अगस्त: मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में इन दिनों लगातार भारी बारिश का सिलसिला जारी है, तो वहीं लगातार हो रही भारी बारिश के चलते अब मंदसौर के गांधी सागर बांध के 19 गेट खोल दिए गए हैं। गांधी सागर बांध के गेट खोले जाने की सूचना मध्यप्रदेश से लेकर राजस्थान तक दी गई। यही कारण रहा कि, मध्य प्रदेश से लेकर राजस्थान तक बांध के गेट खोलने को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया था। उधर, चंबल नदी का जलस्तर भी लगातार बढ़ता चला जा रहा है, जहां सैकड़ों गांव के डूबने का खतरा बना हुआ है। उधर, नर्मदा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने के चलते नदी किनारे के गांवों को अलर्ट किया गया है।

उफान पर चंबल नदी

उफान पर चंबल नदी

गांधी सागर बांध के लगभग 18 गेट खोले जाने के बाद चंबल नदी उफान पर नजर आ रही है। चंबल नदी में बाढ़ के हालात को देखते हुए शासन प्रशासन अलर्ट मोड़ पर नजर आ रहा है। आलम यह है कि, मध्य प्रदेश से लेकर राजस्थान तक बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। साथ ही चंबल नदी के किनारे पर स्थित गांव को खाली कराया जा रहा है। लगातार हो रही भारी बारिश की चलते गांधी सागर बांध का जलस्तर भी लगातार बढ़ते चला जा रहा था, जिसे देखते हुए बांध के गेट खोलने का निर्णय लिया गया है।

तेजी से बढ़ रहा नर्मदा नदी का जलस्तर

तेजी से बढ़ रहा नर्मदा नदी का जलस्तर

प्रदेश में लगातार झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है। इसी के चलते नर्मदा नदी का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। इतना ही नहीं नर्मदा नदी के आसपास रहने वाले ग्रामीणों को पहले ही अलर्ट कर दिया गया है, जहां कई लोगों को घाट किनारे से दूर चले जाने की हिदायत भी दे दी गई है। उधर, नर्मदा पुरम संभाग में लगातार बढ़ रहे नर्मदा नदी के जलस्तर का असर अब प्रदेश के अन्य नदी किनारे वाले जिलों में भी देखने मिल रहा है।

डूब क्षेत्र से लगे गांव में अधिकारियों का भ्रमण

डूब क्षेत्र से लगे गांव में अधिकारियों का भ्रमण

कलेक्टर गौतम सिंह के निर्देश से राजस्व अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा गांव में लगातार भ्रमण किया जा रहा है। इसके साथ ही गांधीसागर डूब क्षेत्र से लगे ग्रामों के निवासियों से डूब की स्थिति को देखते हुए एसडीएम गरोठ एवं पुलिस दल गरोठ के द्वारा आमजन से चर्चा की जा रही है। तहसील गरोठ तथा भानपुरा के गांव में लगातार मुनादी करवाई जा रही हैं, तथा लोगों को अलर्ट किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+