Indore news: G20 सम्मेलन में पधारे अतिथि 56 दुकान पर करेगें भोजन, जीरो वेस्ट होगा कार्यक्रम

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में निगम आयुक्त हर्षिका सिंह द्वारा निगम अधिकारियों के साथ 56 दुकान का निरीक्षण किया गया। 19 जुलाई से 22 जुलाई तक इंदौर में होने वाले जी 20 सम्मेलन में पधारे अतिथियों को एक दिन 56 दुकान पर रात्रि भोज कराया जाएगा।

निगम आयुक्त हर्षिका सिंह द्वारा निरीक्षण के दौरान 56 दुकान पर खुले स्थान पर वर्षा ऋतु को देखते हुए पकोड़ा लगाने तथा उसको आकर्षक डेकोरेटिव करने के निर्देश दिए गए। साथ ही खाने के मीनू के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए। आने वाले मेहमानों का स्वागत तिलक लगाकर तथा दुपट्टा पहनाकर करने के भी निर्देश दिए गए।

Indore

56 दुकान पर रात्रि भोज कराया जाएगा

56 दुकान में खाने के लिए जितने भी प्रकार के व्यंजन है उनको एक बार कोटिंग बनाने का निर्देश दिया, ताकि मेहमान अपने मोबाइल पर ही व्यंजनों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सके। 56 दुकान पर व्यंजनों की विशेषताओं की स्टैंडी लगाना, सफाई व्यवस्था , आवश्यक रिपेयरिंग, हरियाली करने आदि के संबंध में दिशा निर्देश दिए गए। प्रत्येक दुकान के सामने उनके द्वारा जो व्यंजन बनाए जाता है, उसकी विशेषता दर्शाते हुए स्टैंडी लगाने के भी निर्देश दिए। 19 जुलाई से 22 जुलाई तक इंदौर में होने वाले जी 20 सम्मेलन में पधारे अतिथियों को एक दिन 56 दुकान पर रात्रि भोज कराया जाएगा।

जी 20 को लेकर हुई बैठक

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण में इंदौर जिले को अव्वल बनाया जायेगा। सभी अधिकारी सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का पूर्ण गंभीरता से समयसीमा में निराकरण किया जाना सुनिश्चित करें। जी-20 सम्मेलन के लिए सभी अधिकारी सौंपे गए दायित्वों का पूर्ण गंभीरता एवं कर्मठता के साथ निर्वहन करें। यह निर्देश यहां कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी द्वारा टी.एल. बैठक में दिये गये। बैठक में अपर कलेक्टर अजयदेव शर्मा, राजेश राठौर, सपना लोवंशी तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे। बैठक में उन्होंने कहा कि, जी-20 महत्वपूर्ण आयोजन है। उन्होंने सभी अधिकारियों को सौंपे गये दायित्वों का पूर्ण गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिये।

ये भी पढ़े- Indore news: महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने दिया अनूठा चैलेंज, हरियाली अमावस्या तक रोज लगाएंगे 5 पौधे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+