Indore news: महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने दिया अनूठा चैलेंज, हरियाली अमावस्या तक रोज लगाएंगे 5 पौधे

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में स्वच्छता का सांतवा आसमान छूने की तैयारी जारी है, साथ ही अब पर्यावरण संरक्षण के मामले में भी इंदौर नंबर वन बनने की तैयारी कर रहा है। वहीं इसे लेकर तैयारियों का सिलसिला जारी है।

इस बीच महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने नवाचार करते हुए अनूठा चैलेंज शहर के गणमान्य लोगों को दिया है, जिसके अंतर्गत हरियाली अमावस्या तक रोजाना पांच-पांच पौधे लगाए जाएंगे। साथ ही पौधरोपण कर अपने फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर 5 अन्य लोगों को इस अभियान को आगे बढ़ाने हेतु नामित किया जाएगा।

indore

महापौर ने इन्हें दिया चैलेंज

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा की, 'पर्यावरण मित्र चैलेंज' के अंतर्गत मैं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मध्यप्रदेश कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर, आई. आई. एम. के डायरेक्टर डॉ. हिमांशु राय, ओरिएंटल यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर डॉक्टर गौरव ठकराल, इंदौर कलेक्टर इलैया राजा टी तथा इंदौर पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर, कोमल जोशी (INMO Moms), प्रतीक्षा नैय्यर (मालवी भाभी), आरजे विन्नी, सुरभि पहाड़िया (इंदौर क्वींस क्लब), अनमोल चौहान (छोटी सी एक लड़की) को पर्यावरण मित्र चैलेंज हेतु नामित कर रहा हूँ। मुझे पूर्ण विश्वास है कि मेरे द्वारा नामित यह सभी गणमान्यजन यथाशीघ्र 'पर्यावरण मित्र चैलेंज' को पूर्ण कर इंदौर को और अधिक हरा-भरा बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

स्वच्छता में नंबर 1 इंदौर

इंदौर कई मामलों में नंबर वन है, स्वच्छता में लगातार पांच बार नंबर वन आने वाले शहर इंदौर ने साल 2022 में भी नंबर वन का स्थान हासिल किया है, जहां देश में हुए स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर को एक बार फिर प्रथम पुरस्कार दिया गया। इसी के साथ-साथ इंदौर ने स्वच्छता और अलग-अलग क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण सफलताएं अर्जित की है, जिसमें इंदौर में कचरे से बायो सीएनजी गैस बनाने का ना सिर्फ प्लांट स्थापित किया, बल्कि उस प्लांट से निकलने वाली गैस से बसें भी चलाई।

ये भी पढ़े- Indore प्रशासन की तैयारी से खुश हुए CM Shivraj, तारीफ में कही ये बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+