Indore: पंचतत्व में विलीन हुई प्राचार्य, इन सबूतों के आधार पर आरोपी को सख्त सजा दिलाएगी पुलिस

इंदौर में छात्र ने प्राचार्य को आग के हवाले कर दिया था, जहां पांच दिन चले इलाज के बाद महिला प्राचार्य ने दम तोड़ दिया। महिला प्राचार्य का पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन हो चुका है।

indore

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सिमरोल थाना क्षेत्र अंतर्गत निजी कॉलेज में आरोपी छात्र ने प्राचार्य को आग के हवाले कर दिया था, जहां पांच दिन चले इलाज के बाद महिला प्राचार्य ने दम तोड़ दिया। महिला प्राचार्य का पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन हो चुका है। उधर, पुलिस ने आरोपी पर 302 की धारा बढ़ा दी है। वहीं प्रशासन द्वारा आरोपी पर रासुका की कार्रवाई भी कर दी गई है। हाल ही में शहर के निजी कॉलेज में आरोपी छात्र द्वारा आग लगा देने के बाद घायल प्रार्चाय ने सुबह दम तोड़ दिया, जिसके बाद प्राचार्या का पोस्टमार्टम किया गया। वहीं घर से निकली अंतिम यात्रा में पति और बेटी ने अर्थी को कंधा दिया। रिजनल पार्क मुक्तिधाम पर प्राचार्या का अंतिम संस्कार हुआ, जहां प्राचार्या का पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन हो गया।

फांसी की सजा की मांग की जाएगी

ग्रामीण एसपी ने बताया कि, महिला प्राचार्य की मौत की सूचना मिलते ही आरोपी छात्र पर धाराएं भी बढ़ा दी है। आरोपी के खिलाफ पर्याप्त सबूत पुलिस के पास मौजूद हैं, जिसमें आरोपी ने कहां से पेट्रोल और बाल्टी खरीदी थी, और किन लोगों ने पेट्रोल डालते देखा है, किन लोगों ने उन्हें बचाया है। यह पुख्ता साक्ष्य हैं। सबसे बड़ा सबूत यह है कि, मृत्यु उपरांत महिला प्रोफेसर ने भी अपना कथन पुलिस को दिया है। इन सभी सबूतों के आधार पर पूरे मामले को स्पेशल कोर्ट में चलाने की न्यायालय से मांग की जाएगी, और आरोपी को फांसी की सजा की मांग की जाएगी।

नहीं बचाई जा सकी जान

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में दर्दनाक घटनाक्रम घटित हुआ था, जहां प्रिंसिपल को आरोपी छात्र ने आग के हवाले कर दिया था। घटनाक्रम के बाद शहर के चोइथराम अस्पताल में घायल महिला प्रोफेसर का इलाज जारी था, जहां शनिवार सुबह 4 बजे प्रोफेसर जिंदगी की जंग हार गई। शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। प्रोफेसर का पिछले पांच दिन से चोइथराम अस्पताल में इलाज चल रहा था। शहरभर में प्रोफेसर के जल्द ठीक हो जाने की प्रार्थना की जा रही थी, लेकिन चिकित्सकों के लाख प्रयासों के बावजूद महिला प्रोफेसर की जान नहीं बचाई जा सकी है।

कुछ ऐसा था पूरा घटनाक्रम

जानकारी के मुताबिक मार्कशीट की बात को लेकर आरोपी युवक नाराज था, जहां आरोपी युवक ने मौका देखकर महिला पर पेट्रोल छिड़क दिया, और आग लगा दी थी। आग लगाते वक्त आरोपी युवक भी झुलस गया। वहीं उधर जैसे ही कॉलेज के अन्य लोगों को घटनाक्रम की जानकारी मिली, सभी लोग घायल महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां महिला प्रोफेसर ने चार दिन चले इलाज के बाद दम तोड़ दिया है। उधर, घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची, और जांच पड़ताल शुरू की, बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने इससे पहले भी कॉलेज के स्टाफ पर चाकू से हमला किया था, तब आरोपी की गिरफ्तारी हुई थी।

ये भी पढ़े- Indore में IND vs AUS टेस्ट मैच का रोमांच, इस दिन से प्रैक्टिस के लिए मैदान पर उतरेंगी दोनों टीमें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+