MP की जनता को मिलेगा तीसरा विकल्प, पूर्व IAS वरदमूर्ति मिश्रा की पार्टी लड़ेगी विधानसभा चुनाव

इंदौर, 22 सितंबर : मध्यप्रदेश में अब विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, ऐसे में अब राजनैतिक दलों ने विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं, तो वहीं प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के दौरे पर आए पूर्व आईएएस अधिकारी वरदमूर्ति मिश्रा ने मीडिया से बातचीत करते हुए अक्टूबर में नए राजनीतिक दल की घोषणा करने की बात कही है, तो वहीं आगामी विधानसभा चुनाव में 230 सीटों पर अपनी पार्टी के प्रत्याशी उतारने का एलान भी किया। इस दौरान पूर्व आईएएस अधिकारी वरदमूर्ति मिश्रा ने बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलों पर जमकर निशाना साधा।

indore

सभी 230 सीटों पर चुनाव लडेंगे

स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले पूर्व आईएएस वरदमूर्ति मिश्रा ने इंदौर प्रेस क्लब में मीडिया से रूबरू होते हुए राजनीति में अपनी एंट्री और आगामी रणनीति को लेकर खास चर्चा की है। इस दौरान पूर्व आईएएस वरदमूर्ति मिश्रा ने बताया कि, अक्टूबर में वह अपनी नई पार्टी की घोषणा करेंगे, उनकी नई पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसी के साथ मीडिया से चर्चा करते हुए मिश्रा ने कहा कि, प्रदेश के लोगों ने भाजपा और कांग्रेस दोनों की सरकार देखी है, और आज लोगों को तीसरे विकल्प की जरूरत है। साथ ही मिश्रा ने कहा कि, 2023 का चुनाव पार्टियां नहीं, जनता लडेगी।

जनता विकल्प ढूंढ रही है- मिश्रा

पूर्व आईएएस वरद मूर्ति मिश्रा ने कहा कि, मध्य प्रदेश एक बड़ा राज्य है, और 230 विधानसभा और दूरस्थ स्थान भी हमारे प्रदेश में है। लेकिन इस समय जनता की जो नब्ज़ है, जनता विकल्प ढूंढ रही है। किसी भी जिले में मैं गया, तो एक भी व्यक्ति ने नहीं कहा की, की तीसरे विकल्प की गुंजाइश नहीं है। हर व्यक्ति की तीसरे विकल्प की गुंजाइश है। लोगों को यह लग गया कि, दोनों सरकारों में कोई अंतर नहीं है, इसलिए लोग तीसरा विकल्प चाहते हैं। बहरहाल, राजनीति में एंट्री कर चुके पूर्व आईएएस वरद मूर्ति मिश्रा की नई पार्टी को प्रदेश में कितनी सफलता हासिल होती है, ये आने वाला वक्त बताएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+