पूर्व CM कमलनाथ ने क्षतिग्रस्त कारम बांध का किया अवलोकन, बाढ़ प्रभावितों से की मुलाकात, सरकार पर बोला हमला
भोपाल, 16 अगस्त। पूरे मध्य प्रदेश में लगातार बारिश जारी है। इसके चलते कई जिलों में बाढ़ आ गई है। बारिश से सबसे ज्यादा जो जिला प्रभावित है, वह धार है। क्योंकि यहां कारम बांध फूटने की वजह लोगों के घरों में पानी घुस गया है, जिसके चलते हजारों की संख्या में ग्रामीण प्रभावित हुए हैं। इसी बीच आज मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने यहां का दौरा किया और कारम बांध का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ कई स्थानीय नेता भी मौजूद थे।

बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों से भी की मुलाकात
कमलनाथ ने जिले की धरमपुरी तहसील के दूधी गांव में पहुंच कर प्रभावित ग्रामीणोंजनों से मुलाकात की और हालातों की वास्तविकता जानी। साथ ही उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं से प्रभावित लोगों की मदद करने की बात कही। साथ ही उन्होंने इस दौरान शिवराज सरकार पर जमकर हमला बोला। कमलनाथ ने आरोप लगाते हुए कहा कि भ्रष्टाचार की वजह से बांध को सही तरीके से नहीं बनाया गया है। यही वजह है कि बांध फूट गया है। इसको लेकर उन्होंने एक ट्वीट भी किया है।
Recommended Video
कमलनाथ के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर गृहमंत्री ने कसा तंज
इधर, कमलनाथ के धार दौरे पर गृहमंत्री ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी हवा-हवाई नेता हैं, इसलिए केवल हवा-हवाई सर्वे ही करेंगे। प्रदेश में वर्तमान में अतिवृष्टि से कई स्थानों पर बाढ़ के हालात हैं, कमलनाथ जी को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ जनता के बीच जाकर लोगों की मदद करना चाहिए।
ललितपुर और बरेली से पिपरिया के मार्ग बंद
मध्य प्रदेश में अतिवृष्टि के कारण कई स्थानों पर नदी और नाले उफान पर हैं। वर्तमान में मंडला से सिवनी,ओरछा से पृथ्वीपुर,चंदेरी से ललितपुर और बरेली से पिपरिया के मार्ग बंद किए गए हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि इस मार्ग को स्थितियां सामान्य होने पर ही खोला जाएगा।
ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश कांग्रेस में बड़े बदलाव, कमलनाथ ने बदले जिलों के प्रभारी व सिंधिया के करीबी को दी जिम्मेदारी












Click it and Unblock the Notifications