Flashback 2022 : विकास के मामले में Indore ने पकड़ी रफ्तार, मिली कई बड़ी सौगात

इंदौर को साल 2022 में कई सारी सौगातें मिली हैं। शहर में कई सारे फ्लाईओवर ब्रिज का लोकार्पण और भूमि पूजन हुआ. साथ ही कई सारी सौगातें भी इंदौर शहर को मिली है।

indore

साल 2022 विकास के लिहाज से इंदौर के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहा है, जहां इंदौर को साल 2022 में कई सारी सौगातें मिली हैं। साल 2022 में एक शहर ने विकास के मामले में एक नई इबारत लिखी है, जिसमें शहर में कई सारे फ्लाईओवर ब्रिज का लोकार्पण और भूमि पूजन हुआ तो वहीं कई सारी सौगातें भी इंदौर शहर को मिली है। यह सभी सौगातें मुख्य रूप से केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के द्वारा प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर को दी गई है। साथ ही साल 2022 में इंदौर विकास प्राधिकरण की ओर से भी कई सारे ऐसे काम किए गए हैं, जिसके चलते इंदौर विकास की नई इबारत लिखने में कामयाब नजर आएगा।

इंदौर के विकास को मिली नई उड़ान

इंदौर के विकास को मिली नई उड़ान

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर को विकास की बड़ी सौगात मिली है, जहां प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर के लवकुश चौराहे पर प्रस्तावित फ्लाईओवर ब्रिज का भूमि पूजन किया। इस अवसर मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। बाणगंगा से लेकर अरविंदो कॉलेज के आगे तक एक और फ्लाईओवर का निर्माण किया जायेगा। एक फ्लाईओवर के ऊपर से उसे क्रॉस करते हुए दूसरे फ्लाईओवर का निर्माण किया जायेगा। इंदौर के विकास को नई उड़ान मिलेगी।

12 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा

12 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा

मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के अंतर्गत औद्योगिक विकास के क्षेत्र में इंदौर जिले को बड़ी सौगात मिली थी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्चुअल रूप से आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से इंदौर में दो औद्योगिक क्लस्टर का शिलान्यास और तीन औद्यागिक क्लस्टर का लोकार्पण किया था। इसमें चार क्लस्टर निजी क्षेत्र के तथा एक क्लस्टर शासकीय क्षेत्र का है। इन क्लस्टरों में स्थापित होने उद्योगों में 1325 करोड़ रूपये का पूंजी निवेश होगा, तथा लगभग 12 हजार युवाओं को सीधे रोजगार मिलेगा।
मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के अंतर्गत औद्योगिक विकास के क्षेत्र में इंदौर जिले को बड़ी सौगात मिली थी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्चुअल रूप से आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से इंदौर में दो औद्योगिक क्लस्टर का शिलान्यास और तीन औद्यागिक क्लस्टर का लोकार्पण किया था। इसमें चार क्लस्टर निजी क्षेत्र के तथा एक क्लस्टर शासकीय क्षेत्र का है। इन क्लस्टरों में स्थापित होने उद्योगों में 1325 करोड़ रूपये का पूंजी निवेश होगा, तथा लगभग 12 हजार युवाओं को सीधे रोजगार मिलेगा।

इंटरनेशनल टॉय क्लस्टर का शिलान्यास

इंटरनेशनल टॉय क्लस्टर का शिलान्यास

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के लिए साल 2022 बेहद खास था, क्योकिं यही वो साल था जब प्रदेश के मुखिया यानि सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में आयोजित कार्यक्रम के जरीए प्रदेशभर में स्वरोजगार की शुरूआत करने वाले हितग्राहियों से वर्चुअली संवाद करने के साथ ही उन्हें ऋण वितरण किया था, तो वहीं कार्यक्रम के दौरान ही इंटरनेशनल टॉय क्लस्टर का शिलान्यास किया। इंदौर में आयोजित किए गए प्रदेशस्तरीय कार्यक्रम से अलग-अलग जिलों के हितग्राहियों को वर्चुअली जोड़ा गया था, जहां हितग्राहियों से सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सीधा संवाद किया था।

ये भी पढ़े- सफाई में फिर नंबर 1 बनेगा Indore, टैगलाइन मिली "इंदौर छुएगा स्वच्छता का सातवां आसमान"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+