सफाई में फिर नंबर 1 बनेगा Indore, टैगलाइन मिली "इंदौर छुएगा स्वच्छता का सातवां आसमान"
स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में इंदौर को नंबर वन बनाने के लिए एक टैगलाइन जारी कर दी गई है। इंदौर नगर पालिका निगम की ओर से टैगलाइन इंदौर 'छुएगा स्वच्छता का आसमान' लांच की गई है।

देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर एक बार फिर स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर वन बनने की तैयारी में जुट गया है, जहां स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में शहर को नंबर वन बनाने के लिए एक टैगलाइन जारी कर दी गई है। इंदौर नगर पालिका निगम की ओर से जारी की गई टैगलाइन इंदौर 'छुएगा स्वच्छता का आसमान' लांच की गई है। टैग लाइन लॉन्चिंग के कार्यक्रम में महापौर पुष्यमित्र भार्गव, एमआईसी सदस्य राजेन्द्र राठौर, अश्विनी शुक्ल, निरंजन सिंह चौहान, नन्दकिशोर पहाड़िया, राजेश उदावत भी उपस्थित रहे। टैग लाइन लॉन्चिंग कार्यक्रम के साथ ही इंदौर शहर को स्वच्छता में एक बार फिर नंबर वन कैसे बनाया जाए इसे लेकर विचार और मंथन भी हुआ है। कुल मिलाकर देखा जाए तो इंदौर एक बार फिर स्वच्छता में नंबर वन बनने की तैयारी कर रहा है।
स्वच्छता में नंबर वन है इंदौर
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर वैसे तो कई मामलों में नंबर वन है, लेकिन साल 2022 में इंदौर ने कई ऐसे आयाम स्थापित किए हैं, जिनसे ना केवल शहर का बल्कि प्रदेश और देश का नाम भी पूरी दुनिया में रोशन हुआ है। स्वच्छता में लगातार पांच बार नंबर वन आने वाले शहर इंदौर ने साल 2022 में भी नंबर वन का स्थान हासिल किया है, जहां देश में हुए स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर को एक बार फिर प्रथम पुरस्कार दिया गया। इसी के साथ-साथ इंदौर ने स्वच्छता और अलग-अलग क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण सफलताएं अर्जित की है, जिसमें इंदौर में कचरे से बायो सीएनजी गैस बनाने का ना सिर्फ प्लांट स्थापित किया, बल्कि उस प्लांट से निकलने वाली गैस से बसें भी चलाई।
इंदौर इसलिए नंबर वन
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर ने वैसे तो स्वच्छता में कई नए आयाम स्थापित किए हैं, लेकिन अबकी बार इंदौर शहर ने बायो सीएनजी प्लांट स्थापित कर बड़ा कमाल कर दिखाया था जिसके चलते इंदौर शहर ने कचरे से कमाई का तरीका पूरे देश को बतलाया है। इतना ही नहीं, इंदौर ने कचरे के कलेक्शन और ट्रांसपोर्टेशन पर शत-प्रतिशत यूजर चार्ज वसूलने और जीरो कॉस्ट माडल पेश किया। यही कारण है कि, अबकी बार इंदौर एक बार फिर स्वच्छता सर्वेक्षण में सबसे आगे नजर आया, और अबकी बार भी स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर वन आया है।
ये भी पढ़े- Indore में कलेक्टर बने टीचर, स्कूली बच्चों को पढ़ाया साइंस का पाठ
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस












Click it and Unblock the Notifications