इंदौर में होने जा रहा प्रदेश का पहला ऑटो एक्सपो, जानिए क्या है इसकी खासियत
इंदौर, 27 अप्रैल: प्रदेश सरकार की ओर से आर्थिक राजधानी इंदौर में ऑटो इंडस्ट्रीज में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए ऑटो एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है. प्रदेश का पहला ऑटो एक्सपो 28 अप्रैल से सुपर कॉरिडोर पर आयोजित होगा. 'मध्यप्रदेश ऑटो शो 2022' के नाम से आयोजित किए जा रहे इस ऑटो एक्सपो का औपचारिक शुभारंभ 28 अप्रैल को होगा, तो वहीं 29 अप्रैल को सीएम शिवराज सिंह चौहान इस ऑटो एक्सपो में शामिल हो सकते हैं. इस ऑटो एक्सपो में प्रदेश के साथ ही देश की नामी कंपनियां हिस्सा लेंगी.

देश और प्रदेश की कई कंपनियां होंगे शामिल
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में होने जा रहे इस ऑटो एक्सपो में प्रदेश की लगभग 100 से अधिक कंपनियां, तो वहीं 50 से ज्यादा बाहरी कंपनियां शामिल होंगी. इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान, उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव और एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा का संबोधन भी होगा. ऑटो एक्सपो के दौरान क्रेता विक्रेताओं की मीटिंग और साथ ही अलग-अलग विषय पर सेमिनार भी आयोजित किए जाएंगे.
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा.
मध्य प्रदेश औद्योगिक केंद्र विकास निगम इंदौर के एमडी रोहन सक्सेना ने बताया कि, 'मध्य प्रदेश ऑटो शो 2022' का शुभारंभ 28 अप्रैल को सुबह 11 बजे किया जाएगा, तत्पश्चात क्रेता-विक्रेता की बैठक और "ऑटोमोबाइल उद्योग द्वारा भारत के आर्थिक विकास को गति देने" के विषय पर सेशन आयोजित किया जाएगा. साथ ही शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा.












Click it and Unblock the Notifications