Indore news: TV में विस्फोट होते ही घर में लगी आग, जिंदा जल गई महिला
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में उस वक्त हड़ताल मच गया, जब शहर के तलावली चांदा स्थित एक मल्टी के फ्लैट में आग लगने से महिला जिंदा जल गई। घटनाक्रम के बाद मौके पर पहुंची, पुलिस ने आग लगने के कारण का पता लगाने की कोशिश की है, परंतु अब तक आग किन कारणों के चलते लगी इसका कोई पता नहीं लग सकता है।
जिस फ्लैट में आग लगी उसके आसपास रह रहे लोगों ने बताया कि, फ्लैट से ब्लास्ट होने की आवाज आई थी। वहीं जब पुलिस ने जांच की तो टीवी भी जला हुआ मिला है। संभावना जताई जा रही है कि, टीवी में हुए ब्लास्ट के चलते घर में आग लग गई, जिससे महिला जिंदा जल गई। वहीं कमरे में सैनिटाइजर जैसा जुलुनशील पदार्थ भी पुलिस को मिला है।

जांच में जुटी पुलिस
दरअसल, पूरा मामला गुरुवार शाम का बताया जा रहा है, जब शहर के तलावली चांदा इलाके में स्थित एक मल्टी के फ्लैट में आग लगने की सूचना मिली। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंची। आग लगने के चलते फ्लैट में रह रही महिला जिंदा जल गई। वहीं फ्लैट से धुआं निकलते देख पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। महिला आग में पूरी तरह से जल चुकी थी। घटनाक्रम के बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं पुलिस को घर में टीवी जला हुआ मिला है, तो वहीं सैनिटाइजर भी फैला हुआ दिखाई दिया।
जांच में जुटे अधिकारी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, घटना राज टाउनशिप में घटित हुई है, जहां रहने वाली 50 साल की स्वाति नामक महिला फ्लैट में अकेली थी, तभी अचानक फ्लैट में आग लग जाने के चलते महिला जिंदा जल गई। महिला के पास जला हुआ टीवी,और सैनिटाइजर जैसा पदार्थ मिला है। घटना के वक्त महिला के पति नौकरी पर गए हुए थे। इधर, घटनाक्रम के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा है, जहां जांच पड़ताल की जा रही है, तो वहीं देर रात तक पुलिस के बड़े अफसर भी मौका मुआयना करते नजर आ रहे थे। पुलिस फ्लैट के साथ-साथ हर बिंदु पर जांच कर रही है, फिलहाल आग किन कारणों के चलते लगी, इसका कोई पता नहीं लग सका है।
ये भी पढ़े- Indore news: कचरा जलाने वालों को भरना पड़ेगा तगड़ा जुर्माना, नगर निगम की रहेगी नजर












Click it and Unblock the Notifications