Indore news: घंटों तक जलती रही चोइथराम फल मंडी, आग का धुंआ जिसके देखा तो सहम गया

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शहर की चोइथराम मंडी स्थित फल दुकान में भीषण आग लग गई। दुकान में आग लगते ही भगदड़ मच गई, जहां आग के चलते घास और बार दाना पूरी तरह जलकर खाक हो गया। इतना ही नहीं घास और प्लास्टिक के कैरेट के साथ एक पिकअप वाहन में भी आग लग गई, जिसके चलते पिकअप वाहन भी जलकर खाक हो गया।

आग की सूचना मिलते ही चोइथराम मंडी के व्यापारी मौके पर पहुंचे, और आग बुझाने का काम शुरू किया। वहीं दमकल को आग की सूचना दी गई, जिसके बाद दमकल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Indore

Recommended Video

    मंडी में लगी भीषण आग,दुकाने जलकर खाक,मचा हड़कंप

    कुछ इस तरह लगी आग

    जानकारी के मुताबिक आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, जहां दुकान के पीछे शॉर्ट सर्किट होने के बाद चिंगारी निकली और उसी से फल की घास और कार्टून में आग लग गई। इसके बाद देखते ही देखते आग कुछ इस तरह बड़ी कि उसने पूरी दुकानों को अपने जद में ले लिया। आग के चलते प्लास्टिक के लगभग डेढ़ से ज्यादा कैरेट जल गए तो वहीं आग लगने से निकला काला धुआं दूर तक दिखाई दे रहा था। आग लगने के कारण चोइथराम मंडी में हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई, इसके बाद मंडी की विद्युत सप्लाई को बंद किया गया।

    मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधि

    चोइथराम मंडी में आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर सांसद शंकर लालवानी समेत तमाम जनप्रतिनिधि पहुंच गए थे, जहां जनप्रतिनिधियों ने हालातों का जायजा लेते हुए मंडी व्यापारियों से बातचीत की, इतना ही नहीं जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश भी दिए हैं। वहीं चोइथराम मंडी में लगी आग से कितना नुकसान हुआ है फिलहाल इसका आकलन नहीं हो सका है। गनीमत रही की आग लगने के चलते किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं समय रहते दमकल ने आग पर काबू पा लिया।

    ये भी पढ़े- MP news: शाजापुर में बस और कार के बीच जोरदार टक्कर, सीहोर में पलटी अनियंत्रित बस

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+