टायर की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
इंदौर, 3 जून: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में देर रात एक बार फिर टायर की दुकान में आग लग गई. छोटी ग्वालटोली इलाके में स्थित टायर की दुकान में आग लगने से हड़कंप मच गया, जहां तुरंत आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को आग की सूचना दी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने पानी डालकर आग पर काबू पा लिया, लेकिन तकरीबन 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, जिसके चलते दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो गया. बिल्डिंग में स्थित दुकान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई, जहां बिल्डिंग में धुआं घुसने से रहवासी परेशान हो गए, और तुरंत बाहर निकले. फायर ब्रिगेड की सूझबूझ के चलते बड़ा हादसा टल गया.

आग लगने से लाखों का सामान जलकर खाक
टायर की दुकान में आग लगने से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने दुकान का शटर तोड़कर आग पर काबू पाने की कोशिश की, वहीं आग बुझाने में 2 टैंकर पानी लग गया. साथ ही फायर ब्रिगेड को फोम का इस्तेमाल भी करना पड़ा.
शार्ट सर्किट के चलते लगी आग
जानकारी के मुताबिक देर रात टायर की दुकान में लगी आग के पीछे की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. वहीं अब आग लगने के कारणों का पता किया जा रहा है. आग लगने से उठे धुएं के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. आग इतनी विकराल थी की धुआं दूर से ही नजर आ रहा था.












Click it and Unblock the Notifications