Indore News: देवगुराड़िया मेले में झूले के पास लगी भीषण आग, देखते ही देखते हुई विकराल
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब देवगुराड़िया में लगे मेले में आग लग गई, यह आग देवगुराड़िया मंदिर के पास मैदान में रखे प्लास्टिक के पाइप के ढेर में लगी. वहीं महाशिवरात्रि पर लगे मेले के बीच आग लग जाने से हड़कंप मच गया, जहां कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया.
महाशिवरात्रि के अवसर पर देवगुराड़िया में प्रतिवर्ष मेले का आयोजन होता है, जहां अबकी बार भी यह मेला लगाया गया था. इस मेले में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए हैं, जहां अचानक कुछ लोगों ने मैदान में छुआं उठते देखा, जिसके बाद जब लोग मैदान पर पहुंचे तो मैदान में रखे प्लास्टिक के पाइप में आग लगी दिखाई दी. वहीं इसके बाद आग बुझाने के लिए ग्रामीणों ने टैंकर के जरिए पानी का छिड़काव किया.

मैदान में रखे पाइप में लगी आग को देख ग्रामीणों ने तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम को हादसे की सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी में पानी नहीं होने से आग बुझाने का काम शुरू नहीं हो सका, जिसके बाद ग्रामीणों ने खुद टैंकर लाकर आग बुझाने का काम शुरू किया, कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों को आखिरकार सफलता मिली और आग पर काबू पा लिया गया. गनीमत रही की आग ने विकराल रूप नहीं लिया, वरना होई बड़ा हादसा हो सकता था.
प्रत्यदर्शियों की माने तो मैदान में रखे प्लास्टिक के पाइप में यह आग लगी है, जहां देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. वहीं हादसे की सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई, लेकिन मौके पर पहुंची टीम के गाड़ी में पानी और पाइप ना हो पाने की वजह से आग बुझाने में मशक्कत करनी पड़ी.
ये भी पढ़े- MP News: एक रात में सियासी उलटफेर, जिन्हें मिलना था टिकट, उन्होंने ही छोड़ दिया कांग्रेस का हाथ












Click it and Unblock the Notifications