पेट्रोल पंप पर आखिर क्यों लगी थी आग, अधिकारियों ने शुरू की जांच
इंदौर, 3 मई: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया था, जब जीपीओ चौराहा स्थित पेट्रोल पंप में अचानक आग लग गई थी. वहीं अब इस मामले में प्रशासन सख्त नजर आ रहा है, जहां इस पूरे घटनाक्रम के बाद मंगलवार को प्रशासन की टीम पेट्रोल पंप पर जांच के लिए पहुंची. शुरुआती जांच में लापरवाही सामने आई है. वहीं जांच होने तक प्रशासन ने अधिकारियों ने पेट्रोल पंप को सील करने का फैसला लिया है. इस मामले में कलेक्टर मनीष सिंह ने एडीएम पवन जैन को जांच के आदेश दिए हैं.

अधिकारीयों की टीम ने जुटाई जानकारी
कलेक्टर मनीष सिंह से मिले जांच के आदेश के बाद एडीएम पवन जैन अपनी टीम को लेकर पेट्रोल पंप पर जांच के लिए पहुंचे. यहां अधिकारियों ने पेट्रोल पंप संचालक और कर्मचारियों से घटना की पूरी जानकारी ली. साथ ही पेट्रोल पंप पर सुरक्षा व्यवस्था देखते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए. जानकारी के मुताबिक शुरुआती जांच में लापरवाही की बात सामने आ रही है, जहां अब प्रशासनिक अधिकारियों ने पेट्रोल पंपों को सील कर दिया है, तो वहीं आगे की जांच जारी है. बहरहाल, अब देखने वाली बात होगी कि शहर के बीच पेट्रोल पंप पर लगी यह आग, आखिर किन कारणों के चलते लगी थी.
सीसीटीवी कैमरे जांचे जा रहे हैं
पेट्रोल पंप परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी जांचा जा रहा है, जहां अधिकारी बड़ी बारीकी से इस पूरे मामले की जांच करते नजर आ रहे हैं. वहीं यदि जांच में लापरवाही सामने आती है, तो प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से उचित कार्रवाई की जाएगी.
इस तरह हुआ था पूरा घटनाक्रम
आग उस वक्त लगी जब पेट्रोल पंप पर पेट्रोल से भरा टैंकर खाली किया जा रहा था. आग लगते ही पेट्रोल पंप पर अफरा-तफरी मच गई, जहां तुरंत पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने सूझ बूझ दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया, जिसके बाद इस आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया था. आग पर जल्द काबू पाने से किसी प्रकार की कोई जान माल की हानि नहीं हुई थी.












Click it and Unblock the Notifications