Indore news: उपभोक्ता को खाद्यान देने में आनाकानी कर रहे थे उचित मूल्य दुकानदार, FIR दर्ज

इंदौर में उपभोक्ताओं को समय पर और पूर्ण गुणवत्ता तथा सही नाप-तोल से खाद्यान्न उपलब्ध कराये जाने के लिये प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

indore

इंदौर जिले में उपभोक्ताओं को समय पर और पूर्ण गुणवत्ता तथा सही नाप-तोल से खाद्यान्न उपलब्ध कराये जाने के लिये प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के निर्देशन में की जा रही है। इसी सिलसिले में उपभोक्ताओं को खाद्यान्न नहीं दिये जाने पर दो उचित मूल्य दुकानदारों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है। अपर कलेक्टर अभय बेड़ेकर के निर्देशन में विगत दिनों खाद्य विभाग के अमले द्वारा दो उचित मूल्य दुकानों की जांच की गई थी। जिला आपूर्ति नियंत्रक एम.एल. मारू ने बताया कि, उपभोक्ताओं को खाद्यान्न प्रदाय नहीं करने पर महू के यादव मोहल्ला स्थित लोकहित प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भण्डार एवं कस्तूरबा प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भण्डार के विक्रेता पवन यादव एवं सहायक संजय सन्यास के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है।

निःशुल्क राशन का बोर्ड प्रदर्शित होना नहीं पाया गया

उन्होंने बताया कि, खाद्य विभाग के अमले द्वारा उक्त दोनों संस्थानों की जांच गत 19 मई को कराई गई थी। जांच में विभिन्न अनियमितताएं मिली थी। जांच के दौरान पाया गया था कि शासकीय उचित मूल्य दुकान के विक्रेता, सहायक द्वारा शासन द्वारा निर्धारित नि:शुल्क राशन को अधिक मूल्य पर बेचा जा रहा है साथ ही राशन वितरण के समय 9 रूपये अवैध वसूली प्रति हितग्राही परिवार की गई। उक्त दोनों दुकानों का राशन एक साथ रखा पाया गया, जिसकी अनुमति पत्र विक्रेता, सहायक के पास नहीं होना पाई गई। पात्र हितग्राहियों को पीओएस मशीन से निकलने वाली खाद्यान्न की मात्रा एवं दर की हकदारी पर्ची भी उपलब्ध नहीं कराई जाने, उचित मूल्य दुकान के अंदर स्टॉक एवं मूल्य सूची बोर्ड प्रदर्शित नहीं होने व गरीब पात्र उपभोक्ताओं की सूची, निःशुल्क राशन का बोर्ड प्रदर्शित होना नहीं पाया गया। दुकान विक्रेता, सहायक द्वारा एप्रेन एवं नेम प्लेट नहीं लगाने, विक्रेता द्वारा माह जनवरी, फरवरी, मार्च, अप्रैल 2023 में कुल 26 हजार 586 रूपये (9 रूपये प्रति हितग्राही परिवार) की अवैध वसूली की गई।

गंभीर अनियमितता पाई गई

गंभीर अनियमितताएं पाये जाने से लोकहित प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भण्डार एवं कस्तूरबा प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भण्डार के विक्रेता पवन यादव एवं सहायक संजय सन्यास के विरूद्ध मध्यप्रदेश सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश की विभिन्न कंडिकाओं का उल्लंघन करने के फलस्वरूप, आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत पुलिस थाना महू में प्रथम सूचना रिपोर्ट क्षेत्रीय कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी महू शिवसुंदर व्यास द्वारा कराई गई। उक्त संयुक्त कार्रवाई में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारीगण अंकुर गुप्ता एवं राहुल शर्मा आदि शामिल थे।

ये भी पढ़े- CM Shivraj का लाड़ली बहना को संदेश, 10 जून की शाम दीप जलाकर उत्सव मनाएं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+