CM Shivraj का लाड़ली बहना को संदेश, 10 जून की शाम दीप जलाकर उत्सव मनाएं

CM शिवराज सिंह चौहान ने सभी बहनों से आग्रह किया कि 10 जून की शाम को जब लाड़ली बहना योजना की राशि उनके खाते में आये, तो वे उत्सव जरूर मनाएँ। अपने घरों में एक दीपक जरूर जलाएं।

indore

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर संभाग के झाबुआ में आयोजित लाड़ली बहना सम्मेलन में भाग लिया। उन्होंने इस अवसर पर कहा की बहनें अब गरीब नहीं रहेंगी। अपनी ज़िंदगी बदलेंगी और मजबूरी में जीवन नहीं बितायेंगी। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि, भाषण देने नहीं अपितु बहनों से बात करने के लिए आया हूं। उन्होंने अपना संकल्प दोहराया कि बहनों की आँखों में आँसू नहीं आने दूँगा। उन्होंने बहनों से कहा कि हम गरीबी में जीने के लिए पैदा नहीं हुए हैं। उन्होंने आह्वान किया कि बहनें अपने परिश्रम और मध्यप्रदेश सरकार के सहयोग से अपने और अपने परिवार की दशा में बदलाव लाए।

लाड़ली बहना सेना का होगा गठन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने झाबुआ की धरती को प्रणाम करते हुए कहा कि यह ऐसा जिला है, जो अपनी बेटियों से भेदभाव नहीं करता। उन्होने कहा की लाड़ली बहना योजना से महिलाएँ आर्थिक रूप से सक्षम बनेंगी और उनके साथ भेदभाव ख़त्म होगा। उन्होंने आह्वान किया के बहनें स्वसहायता समूह से जुड़ें और अपनी आमदनी बढ़ाएं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि महिलाओं के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं की निगरानी अब लाड़ली बहना सेना करेगी। इनकी हर महीने मीटिंग होगी। मुख्यमंत्री चौहान ने बहनों में जोश जगाया और उन्हें अपनी ताक़त की पहचान कराई। मुख्यमंत्री चौहान ने उम्मीद जतायी की अब एक नया जमाना आयेगा जहाँ महिलाएँ अधिक सशक्त होंगी।

उत्सव जरूर बनाया जाए

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उपस्थित सभी बहनों से आग्रह किया कि 10 जून की शाम को जब लाड़ली बहना योजना की राशि उनके खाते में आये, तो वे उत्सव जरूर मनाएँ। अपने घरों में एक दीपक जरूर जलाएं। मुख्यमंत्री चौहान ने अपने भावनात्मक भाषण में कहा कि वे एक वचन देते है कि वे जिएंगे तो बहनों के लिए और कभी मरना पड़ा तो मरेंगे भी अपनी बहनों के लिए। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मेरी जिंदगी का मक़सद बहनों की जिंदगी को बेहतर बनाना है। इसी मकसद से उन्होंने लाड़ली बहना योजना बनाई है।

ये भी पढ़े- Indore news: लाड़ली बहना योजना का उत्साह, घर और खेत तक महिलाओं के पास पहुंच रहे स्वीकृति पत्र

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+