MP के स्टूडेंट्स की बनाई फिल्म 'मेला' ने किया कमाल, ऑस्कर के लिए नॉमिनेट

इंदौर, 23 जुलाई: मध्य प्रदेश के स्टूडेंट्स वैसे तो पढ़ाई के साथ साथ अन्य कामों में भी बेहद आगे हैं। यही कारण है कि लगातार मध्य प्रदेश के विद्यार्थी अलग-अलग विधाओं में अपना नाम रोशन कर रहे हैं। हाल ही में मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर की देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने शॉर्ट फिल्म बनाई है, जिसका नाम 'मेला' रखा गया है, यह शॉर्ट फिल्म फिलहाल ऑस्कर अवार्ड के लिए नॉमिनेट हो चुकी है। इस शॉर्ट फिल्म को देश-विदेश के अलग-अलग फिल्म फेस्टिवल में भी प्रदर्शित किया जा चुका है, जहां सभी जगह यह फिल्म काफी पसंद की जा रही है।

कई देशों में फिल्म को सराहा जा रहा है

कई देशों में फिल्म को सराहा जा रहा है

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर स्थित देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के ईएमआरसी विभाग के विद्यार्थियों ने शॉर्ट फिल्म का निर्माण किया है। शॉर्ट फिल्म को अलग-अलग देशों में सराहा जा रहा है। इतना ही नहीं, यह शॉर्ट फिल्म विदेशों में आयोजित फिल्म फेस्टिवल में भी अवार्ड जीत चुकी है। यह स्टूडेंट केटेगरी में चयनित पहली एशियाई फिल्म है। छात्रों की मानें तो वह इससे पहले भी कई अलग-अलग तरह की फिल्म बना चुके हैं।

बेघर बच्चों पर आधारित है फिल्म

बेघर बच्चों पर आधारित है फिल्म

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के ईएमआरसी विभाग के विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई शॉर्ट फिल्म 'मेला' एक चिल्ड्रन ड्रामा जानर फिल्म है। यह फिल्म तीन बेघर बच्चों पर आधारित है, जो अपने जिंदगी के तमाम संघर्षों से गुजरते हैं। साथ ही इस फिल्म की खासियत यह भी है कि, इस फिल्म में ईएमआरसी विभाग के विद्यार्थियों ने ही अहम भूमिका निभाई है। वहीं अब यह फिल्म काफी पसंद की जा रही है, जो अब ऑस्कर के लिए भी नॉमिनेट हो चुकी है।

पढ़ाई के दौरान बच्चों ने बनाई फिल्म

पढ़ाई के दौरान बच्चों ने बनाई फिल्म

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय का ईएमआरसी विभाग क्रिएटिविटी के लिए खास पहचान रखता है। यही कारण है कि, इस विभाग में पढ़ने वाले बच्चे अपनी अलग सोच के लिए प्रदेश और देश के साथ-साथ पूरी दुनिया में अलग पहचान रखते हैं। ईएमआरसी विभाग के निदेशक डॉ. चंदन गुप्ता ने बताया कि, इस शॉर्ट फिल्म की पूरी टीम में विभाग के ही स्टूडेंट्स हैं। साथ ही इस फिल्म की शूटिंग इंदौर के लालबाग के साथ ही अलग-अलग लोकेशन पर की गई है, पिछले कई सालों में इस फिल्म का अलग-अलग जगह प्रदर्शन हो चुका है, जहां फिल्म को काफी सराहना मिली है।

ये हैं शॉर्ट फिल्म के सितारे

ये हैं शॉर्ट फिल्म के सितारे

शार्ट फिल्म मेला में एक्टिंग यश कान्हेरे, आदित्य चोलकर और वंश गांधी ने की है. राइटिंग, डायरेक्शन और एडिटिंग प्रांजल जोशी और अनिकेत त्रिवेदी ने किया है. फिल्म को शूट अनिकेत त्रिवेदी ने किया है, साथ ही टीम में कुणाल राव, प्रणित चौन्जाल, अर्थव भावे और प्रणय त्रिपाठी रहे हैं. वहीं अब यह शार्ट फिल्म देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनियां में धूम मचा रही है, जहां अब यह फिल्म ऑस्कर के लिए भी नॉमिनेट हो चुकी है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+