Indore: मॉल के गेम जोन में मारपीट, पुलिसकर्मी ने साथियों के साथ मिलकर दंपत्ति को पीटा

इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र स्थित मल्हार माल के गेम झोन में गेम खेलने की बात पर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दंपत्ती के साथ पुलिसकर्मी और उसके साथियों ने मारपीट शुरू कर दी।

indore

Recommended Video

    इंदौर: पेट्रोल पंप पर बवाल,जमकर हुई मारपीट,वीडियो हुआ वायरल

    प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में अपराध लगातार बढ़ते चले जा रहे हैं, जहां इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र स्थित मल्हार माल के गेम झोन में गेम खेलने की बात पर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि शालीमार टाउनशीप में रहने वाले दंपत्ती के साथ पुलिसकर्मी और उसके साथियों ने मारपीट शुरू कर दी। वहां खड़े बाउसंर ने बीच बचाव कर उन्हें बचाया। उधर, पीड़ित ने घटनाक्रम की शिकायत पुलिस से करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है, वहीं पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    कुछ ऐसा है पूरा घटनाक्रम

    पीड़ित ने बताया कि, वो और सचिन अपनी दो साल की बेटी के साथ के साथ गेम झोन में बैठकर गेम खेलने का इंतजार कर रहे थे, काफी देर तक नंबर नहीं आया तो मैनेजमेंट से कुछ लोग आए और उन्होंने वहां काफी देर से खेल रहे बच्चों को हटने के लिए कहा। इतने में पीछे से कुछ लोग आए और कहने लगे किसकी हिम्मत जो यहां से हमारे बच्चे को हटा दे। इसके बाद पीड़ित महिला से बहस करने लगे। इस बीच पीछे खड़ा सचिन भी वहां आया इसके बाद पुलिसकर्मी अन्य साथियों के साथ मिलकर दोनों के साथ जमकर मारपीट शुरू कर दी।

    सीसीटीवी में कैद हुई मारपीट

    जानकारी के मुताबिक पीड़िता बैंक में कार्यरत है, और सचिन आइटी कंपनी में काम करते हैं। घटना शाम करीब 7 बजे की है। पुलिसकर्मी मल्हारगंज एसीपी कार्यालय में पदस्थ है। वहीं पूरी घटना मॉल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मॉल में लगे सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग पीड़िता और युवक के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं जिसमें वहां खड़े बाउंसर भी मूकदर्शक बने मारपीट देखते रहे। वहीं थोड़ी देर बाद आसपास खड़े लोगों ने बीच-बचाव कर मारपीट कर रहे लोगों को अलग किया। देखा जाए तो लगातार इस तरह के घटनाक्रम इंदौर से निकल कर सामने आ रहे हैं, जहां इंदौर के अलग-अलग क्षेत्र में इस तरह के मारपीट के घटनाक्रम थमने का नाम नहीं ले रहे।

    ये भी पढ़े- Indore में कॉलेज स्टूडेंट ने महिला प्रोफेसर को किया आग के हवाले, हालत गंभीर

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+