Indore News: नौकरी छूटने का जानलेवा डर, Paytm मैनेजर ने मौत को गले लगाया
मध्य प्रदेश के इंदौर से सुसाइड का मामला सामने आया है, जहां नौकरी जाने के डर से पेटीएम के फील्ड मैनेजर ने सुसाइड कर लिया। शहर के स्कीम नंबर 78 में रहने वाले फील्ड मैनेजर ने फांसी लगाकर सुसाइड किया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से ही सोशल मीडिया पर चल रहे कंपनी बंद होने के मैसेज के चलते मैनेजर डिप्रेशन में आ गए थे, जिसके बाद उन्हें नौकरी जाने का डर सताने लगा था। वहीं मैनेजर ने अपने डिप्रेशन की चर्चा किसी के साथ नहीं की थी। मैनेजर के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां भी हैं।

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने उठाए साल
इस घटनाक्रम के बाद पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि, इंदौर के स्कीम नंबर 78 में Paytm के फील्ड मैनेजर गौरव गुप्ता (40) ने अपने ही घर पर फांसी लगाकर जान दे दी! पत्नी ने पुलिस से कहा है कि गौरव कुछ दिन से जॉब को लेकर डिप्रेशन में थे! नौकरी जाने का डर था! आशंका है कि इसी कारण उन्होंने सुसाइड किया है! अब परिवार में पत्नी के अलावा 02 बेटियां रह गई हैं!
ये वही Paytm है जिसने लॉकडाउन में Online पेमेंट को प्रमोट करने के लिए मोदीजी का फोटो चमकाया था! खूब प्रचार किया था! खूब धन भी कमाया था!।फिर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड को किसी भी ग्राहक खाते, प्रीपेड साधन, वॉलेट एवं फास्टैग आदि में जमा या टॉप-अप स्वीकार करने से रोक दिया था!पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड के खिलाफ RBI ने यह कदम व्यापक प्रणाली ऑडिट रिपोर्ट और बाहरी ऑडिटरों की अनुपालन सत्यापन रिपोर्ट के बाद उठाया था! इसके बाद से कंपनी के शेयर में भी लगातार गिरावट आ रही है!
बहरहाल, जांच कैसे हो रही है? कब खत्म होगी? रिपोर्ट सामने कब आएगी? जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होगी? क्या फिर कॉरपोरेट चंदे के नाम पर इस विवाद को भी सुलझा लिया जाएगा? और फिर, BJP4India की तिजोरी में खूब सारा धन आ जाएगा? आपदा में अवसर ढूंढने की ऐसी कोशिशें अब लोगों की जिंदगी से खेलने लग गई हैं! बेहतर होगा DrMohanYadav सरकार इंदौर की दर्दनाक घटनाक्रम की जांच तत्काल शुरू करे और दोषियों को कठोर दंड दे!
ये भी पढ़े- Indore News: सिर दर्द के कारण 17 साल की लड़की का ब्लड प्रेशर बढ़ा, चंद मिनटों में दम तोड़ा












Click it and Unblock the Notifications