MP news : अब पार्किंग में भी Fast tag सिस्टम, Indore से शुरू हुई नई पहल
इंदौर, 11 अक्टूबर : मध्य प्रदेश में पहली बार अब के माध्यम से पार्किंग शुल्क कट सकेगा, जहां प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इसे लेकर नई पहल शुरू की गई है। दरअसल, यहां शहर के मध्य में स्थित सुभाष चौक पार्किंग में फास्ट्रेक पार्किंग की शुरुआत की गई है। निगम द्वारा फास्ट टैग आधारित पार्किंग मैनेजमेंट सिस्टम लांच किया गया है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा सुभाष चौक में स्मार्ट पार्किंग डिजिटल बुम का शुभारंभ किया। व्यापारियों के लिए मासिक पास की भी रहेगी व्यवस्था।

कुछ इस तरह कटेगा पार्किंग शुल्क
प्रदेश में पहली बार ऐसा मौका है जब इंदौर शहर में मल्टीलेवल पार्किग में फास्टैग लागू किया गया है। बाद में बड़े शॉपिंग मॉल, एयरपोर्ट और अन्य जगहों पर इसे लागू करने पर विचार किया जा सकता है। फास्टैग से पार्किंग में अवैध वसूली और टैक्स चोरी जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल सकेगा। इतना ही नहीं पार्किंग में लंबी-चौड़ी लाइनों से भी मुक्ति मिलेगी। फास्टैग पार्किंग से सबसे बड़ा फायदा अवैध वसूली व टैक्स चोरी से छुटकारे का होगा। इससे पार्किंग प्लेस में गाड़ी जाते समय ही नंबर व टैग की एंट्री हो जाएगी। इसके बाद निकासी के समय शुल्क कट जाएगा। इससे बेतरतीब पार्किंग भी कम होगी। मौजूदा स्मार्ट पार्किंग की जगहों पर यह सिस्टम अपग्रेड हो जाएगा। फास्टैग पार्किंग में हर श्रेणी के वाहन के लिए अलग-अलग चार्ज के हिसाब से शुल्क कटेगा। इसके समय और वाहन के हिसाब से ऑटोमैटिक काउंटिंग के साथ शुल्क कट जाएगा।
जनता को मिलेगी पार्किंग सुविधा
इंदौर नगर निगम की ओर से नवाचार करते हुए प्रदेश में पहली बार इंदौर शहर में स्मार्ट पार्किंग डिजिटल सिस्टम के तहत सुभाष चौक राजबाडा मल्टीलेवल पार्किंग में पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर डिजिटल बुम बेरियर का शुभारंभ किया गया। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि, देश के प्रधानमंत्री के डिजिटल भारत की तर्ज पर मध्यप्रदेश में पहली बार फास्टैग आधारित मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से कार मालिक अब एप के जरिए आज से इंदौर में सुभाष चौक, मल्टी लेवल पार्किंग भुगतान के लिए अपनी कार के फास्टैग का उपयोग कर सकते हैं। मल्टीलेवल पार्किंग में राजबाडा, सुभाष चौक, सराफा, खजुरी बाजार व आस-पास कि व्यापारियों के साथ ही बाजार में आने वाले नागरिकों को पार्किंग के दौरान बिना किसी असुविधा के अपने कार में लगे फास्ट टैग के माध्यम से ही पार्किंग शुल्क का भुगतान करने की सुविधा मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications