सेब की खेती MP के किसानों को करेगी मालामाल, जानिए कैसे होगा लाखों का फायदा?

इंदौर, 1 सितंबर: मध्यप्रदेश में इन दिनों कृषि को लाभ का धंधा बनाने के लिए अलग-अलग तरह के प्रयास किए जा रहे हैं, जहां अब युवा भी कृषि के काम से जुड़ने लगे हैं। वहीं मध्यप्रदेश में अब अलग-अलग किस्म के फल फूल और सब्जियों की खेती की जाने लगी है। यही का कारण है कि, मध्य प्रदेश के किसान भी अब समृद्धि की ओर आगे बढ़ रहे हैं। मध्यप्रदेश के मालवा निमाड़ हिस्से में अक्सर अलग-अलग किस्मों के फल और फूल देखने मिलते हैं, लेकिन अब यहां सेब की खेती करने की तैयारी की जा रही है।

कुछ इस तरह की है तैयारी

कुछ इस तरह की है तैयारी

सेब एक ऐसा फल है, जिसकी पैदावार ठंडे इलाकों में अधिक होती है। अक्सर यह फल हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर जैसे पहाड़ी इलाकों में होता है, लेकिन अब सेब की खेती देश के अलग-अलग राज्यों में भी होने लगी है, जहां अलग-अलग किस्म के सेब देश के अलग-अलग राज्यों में होने लगे हैं। वहीं पिछले दिनों ही मध्य प्रदेश के किसानों ने भी कुछ इसी तरह की तरकीब इजात की थी, जिसके चलते अब सेब की खेती मध्यप्रदेश में भी की जाएगी। मालवा निमाड़ अंचल में भी आने वाले दिनों में सेब की फसल लहलहाती नजर आएगी।

युवा करेंगे सेब की खेती

युवा करेंगे सेब की खेती

मध्यप्रदेश में इन दिनों युवा किसान अलग-अलग तरह से कृषि के काम को आगे बढ़ाते नजर आ रहे हैं, जहां उन्नत किस्म की फसलें बोने के साथ साथ अलग-अलग अत्याधुनिक संसाधनों के साथ कृषि कार्य को आगे बढ़ाया जा रहा है। वहीं देखा गया था कि, मध्य प्रदेश के कुछ युवा तो विदेशों में नौकरी छोड़ कृषि के काम को आगे बढ़ाने के लिए अपने क्षेत्र में पहुंच गए हैं। वहीं अब इन्हीं में से कुछ युवा सेब की खेती कर कृषि को लाभ का धंधा बनाएंगे। इन युवाओं ने सेब की खेती को सफलतापूर्वक करने के लिए तैयारियां भी कर ली है।

अलग-अलग राज्यों से आएंगे पौधे और बीज

अलग-अलग राज्यों से आएंगे पौधे और बीज

सेब की खेती अक्सर पहाड़ी इलाकों में होती है, जहां का मौसम ठंडा रहता है। इन्हीं पहाड़ी इलाकों की बात करें तो जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में सेब की खेती अत्यधिक होती है। यही कारण है कि, मध्य प्रदेश में भी सेब की खेती के लिए पौधे और बीज इन्हीं राज्यों से मंगवाए जा सकते हैं। इन राज्यों के बीज और पौधे मध्यप्रदेश की धरती पर सेब की खेती को सफल बनाएंगे। इसी के साथ साथ अलग-अलग तरह की तकनीक और संसाधनों के साथ सेब की खेती को सफलतापूर्वक किया जाएगा। वहीं यदि यह खेती सफल होती है, तो इससे मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ा लाभ होने की उम्मीद है।

सेब की खेती से होगा लाभ

सेब की खेती से होगा लाभ

यदि बात की जाए तो सेब की फसल उन फसलों में शामिल है, जिनसे किसानों को अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। सेब के दाम बाजारों में अच्छे होते हैं। साथ ही इसकी फसल भी कम ही होती है। इस कारण बाजार में इसकी आवक कम होने के चलते से भी अच्छे खासे दाम किसानों को मिलते हैं। यही कारण है कि, अब मध्य प्रदेश के किसान भी सेब की खेती के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। वहीं अब देखने वाली बात होगी कि, मध्य प्रदेश के किसानों की ओर से किए जाने वाले इस नवाचार को कितना फायदा मिलता है, और आखिर मध्य प्रदेश में सेब की फसल कितनी अच्छी होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+