MP news: भारी बारिश से फसलों को हुआ नुकसान, मुआवजा पाने के लिए किसानों को करना होगा ये काम

मध्य प्रदेश में भारी बारिश के चलते फसलों को नुकसान होने की जानकारी सामने आई थी, जहां अलग-अलग जिलों में लगातार हुई बारिश के चलते खेतों में पानी भर गया था। वहीं फसलों को भी नुकसान पहुंचा था। फसलों को पहुंचे नुकसान के बाद सरकार की ओर से मुआवजे के दिशा निर्देश दिए गए हैं, इसी को लेकर अधिकारी भी मैदान पर नजर आ रहे हैं।

बारिश से हुई फसलों के नुकसान का मुआवजा पाने के लिए किसानों को सर्वे के लिए पहुंच रहे अधिकारियों को सही जानकारी देनी होगी, जहां इस जानकारी के आधार पर ही किसानों को नुकसान का मुआवजा मिल सकेगा।

Indore

मुआवजे की प्रक्रिया हुई शुरू

मध्य प्रदेश में पिछले दिनों सूखे के चलते फसलों को नुकसान हुआ था, तो वहीं इसके ठीक बाद लगातार हुई भारी बारिश से भी फसलों को नुकसान पहुंचा है, जिसे देखते हुए सरकार की ओर से मुआवजे का ऐलान किया गया है। वहीं अब मुआवजे के लिए अधिकारियों ने मैदान संभाल लिया है, जहां लगातार सर्वे के लिए अधिकारी किसानों के खेत तक पहुंच रहे हैं, और किसानों से नुकसान की जानकारी ले रहे हैं। इस बीच अब सर्वे पूरा होने के बाद मुआवजा राशि किसानों तक पहुंचा दी जाएगी, जिसके लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

इस जिले में शुरू हुआ सर्वे

प्रदेश के बड़वानी जिले के कई ग्रामों के वासियों का जीवन अतिवृष्टि से प्रभावित हुआ है, जिसे लेकर कलेक्टर ने निर्देश देते हुए बताया कि, सर्वे कार्य हेतु नियुक्त नोडल अधिकारी ग्रामों में घूम-घूूमकर तथा ग्रामीणों से मिलकर सर्वे के कार्य को शीघ्रता से पूर्ण करे, जिससे की इसकी रिपोर्ट तैयार कर शासन स्तर पर भेजी जा सके। इस कार्य में किसी भी अधिकारी के द्वारा लापरवाही नहीं बरती जाये, किसी भी ग्राम से शिकायत आने पर उसका परीक्षण मौके पर जाकर करवाया जायेगा, शिकायत सही पाये जाने पर संबंधित अधिकारी के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी।

ये भी पढ़े- Indore में अनूठी पहल, पर्यावरण बचाने के लिए पूरा शहर मनाएगा NO CAR DAY

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+