Indore News: 15 रुपए सस्ता बिक रहा था नकली डीजल, बंद पड़े पंप पर मिलावटी खेल
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से डीजल के अवैध भंडारण और मिलावट का मामला सामने आया है, जहां शिकायत मिलने पर शहर के रिंग रोड स्थित बंद पड़े पेट्रोल पंप पर छापे मार कार्रवाई की गई, यहां से जांच के लिए डीजल के सैंपल लिए गए, तो वहीं पंप को फिलहाल सील कर दिया गया है। इधर छापे मार कार्रवाई के बाद पंप पर डीजल डालने आए वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।
अधिकारियों के मुताबिक प्रारंभिक जांच में डीजल में मिलावट होने की आशंका जताई जा रही है, तो वहीं बिना नियमों का पालन किए बगैर अवैध डीजल का भंडारण और उसका विक्रय करने का मामला भी सामने आया है, फिलहाल जांच की जा रही है, जहां पेट्रोल पंप को फिलहाल सील कर दिया गया है।

कुछ ऐसा है मामला
क्राइम ब्रांच की सूचना पर तीन इमली चौराहा के पास रिंग रोड पर बंद पड़े पेट्रोल पंप पर अवैधानिक रूप से डीजल का भंडारण एवं विक्रय करते पाये जाने पर पंप को सील कर डीजल जप्त करने की कार्रवाई की गई है। बताया गया कि, जांच समय पंप के नोजल से एक बस में डीजल भरा जाना पाया गया। जांच में पंप के भूमिगत टैंक से 3334 लीटर डीजल को मौके पर मौजूद व्यक्ती से जप्त किया गया।
पंप पर अलग बने गोडाउन में ड्रम में भंडारित डीजल जैसा पेट्रोलियम प्रोडक्ट 1400 लीटर को भी जप्त किया गया। जप्त डीजल के नमूने लिए गए। मौके पर डीजल की डेंसिटी लेने पर मिलावटी डीजल प्रारंभिक जांच में पाया गया है। पंप वर्ष 2011 से कंपनी द्वारा बंद कर दिया गया था। अवैधानिक रूप से पंप पर बाहर से डीजल लाकर विक्रय करने पर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।
ये भी पढ़े- Indore News: लड़के से लड़की बनने के लिए कराई 45 लाख की ब्रेस्ट सर्जरी, अब प्यार में मिला धोखा












Click it and Unblock the Notifications