Indore News: लड़के से लड़की बनने के लिए कराई 45 लाख की ब्रेस्ट सर्जरी, अब प्यार में मिला धोखा
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से हैरान कर देने वाला मामला निकलकर सामने आया है, जहां शहर के विजयनगर क्षेत्र में एक लड़के को इंस्टाग्राम पर एक लड़के से प्यार हो गया। धीरे-धीरे यह प्यार बढ़ता चला गया, जिसके बाद प्यार को आगे बढ़ाने के लिए लड़के ने अपना जेंडर चेंज करने का फैसला लिया। इसके बाद लड़के ने लगभग 45 लाख रुपए की ब्रेस्ट सर्जरी करा कर लड़की बनने का फैसला किया।
ब्रेस्ट सर्जरी करने के बाद लड़की और बॉयफ्रेंड के बीच कुछ दिनों तक तो अच्छी बातचीत चली, लेकिन कुछ दिनों बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की बनी गर्लफ्रेंड से बातचीत बंद कर दी। वहीं अब इसके बाद अब जेंडर चेंज कर कर लड़की बनी गर्लफ्रेंड ने लड़के के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें अप्राकृतिक कृत्य करने का आरोप भी लगा है।

पूरा मामला शहर के विजय नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां इंस्टाग्राम पर एक लड़के को लड़के से ही प्यार हो गया। दोनों के बीच बातचीत होने लगी, और वहीं प्यार जब परवान चढ़ने लगा तो देखते ही देखते दोनों ने एक-दूसरे से शादी करने का मन बनाया। इसके बाद लड़के ने अपना जेंडर चेंज करवा कर लड़की कर लिया। लड़के ने लगभग 45 लख रुपए की ब्रेस्ट सर्जरी कराई थी। जिसके बाद दोनों कुछ दिनों तक अच्छे से रहने लगे, और फिर अचानक बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड से बातचीत बंद कर दी। बातचीत बंद करने के बाद गर्लफ्रेंड ने आरोपी बॉयफ्रेंड के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें गर्लफ्रेंड ने अप्राकृतिक कृत्य करने का आरोप भी लगाया है। इधर, शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुड़ गई है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, लड़के से लड़की बने शख्स को आरोपी ने झांसा देकर अपने पास बुलाया, और फिर अलग-अलग स्थान पर ले जाकर अप्राकृतिक कृत्य को अंजाम दिया। लड़के से लड़की बने शख्स ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है, जहां आरोपी ने कई बार उसे जान से मारने की धमकी दी। वहीं अब शिकायत के बाद जांच शुरू कर दी गई है।
ये भी पढ़े- Indore News: पत्नी के साथ चलते-चलते अचानक गिरा पति, चंद सेकंड में तोड़ा दम












Click it and Unblock the Notifications