Indore News: जंगल में बह निकली शराब की नदी, आबकारी अधिकारी देखते ही चौंके

इंदौर जिले में कलेक्टर आशीष सिंह तथा सहायक आबकारी आयुक्त मनीष खरे के निर्देशन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रामचरण डाबर के मार्गदर्शन में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

शनिवार को वृत महू अ एवं महू ब के बल द्वारा महू के भोंडिया तालाब, महू गांव, तलाई नाका, आंबा चन्दन, पत्थरनाला आदि क्षेत्रों में दबिश देकर झाड़ियों एवं गड्ढों में प्लास्टिक के ड्रमों में भरकर छिपा कर रखी गई, भारी मात्रा में कच्ची हाथभट्टी मदिरा जप्त की गई।

Indore

चलित भट्टियों को तहस नहस किया गया। मप्र आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क एवं च के 23 प्रकरण कायम कर 390 लीटर अवैध हाथभट्टी मदिरा एवं लगभग 5700 किग्रा महुआ लहान बरामद कर मौके पर नष्ट किया गया। जप्त समस्त सामग्री का अनुमानित मूल्य 6 लाख 48 हजार रूपये है।

उक्त कार्रवाई आबकारी उप निरीक्षक भगवान दास अहिरवार व अमर सिंह बघेल के द्वारा की गई। कार्रवाई के दौरान आबकारी आरक्षक ओमप्रकाश राठौर, सावन सिसोदिया,अजय चंद्रवाल, मोहित रैकवार व विवेक कनाडे उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त गत शुक्रवार को जिले के विभिन्न वृत्तों में की गई कार्रवाई में कुल 26 स्थानों पर छापा मारकर आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं में कुल 25 प्रकरण दर्ज कर 355 लीटर मदिरा जप्त की गई, और 1970 किग्रा महुआ लहान जप्त कर मौके पर नष्ट किया गया। जप्त समस्त सामग्री की कीमत 2.82 लाख रूपये है।

कुलमिलाकर, देखा जाए तो इंदौर जिले में कलेक्टर आशीष सिंह तथा सहायक आबकारी आयुक्त मनीष खरे के निर्देशन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई जारी है। मप्र आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क एवं च के 23 प्रकरण कायम कर 390 लीटर अवैध हाथभट्टी मदिरा एवं लगभग 5700 किग्रा महुआ लहान बरामद कर मौके पर नष्ट किया गया।

ये भी पढ़े- Lok Sabha Election: मजदूरों के मन में कौन?, अबकी बार किसकी चुनेंगे सरकार, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+