इंदौरः पुराने आशिक ने प्रेमिका के साथ की हैवानियत, पहले पीटा और फिर काट दी पैरों की उंगलियां

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पुराने आशिक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर लड़की के साथ हैवानियत की है। पहले उसने लड़की को बेरहमी से पीटा और फिर तेज धारदार हथियार से लड़की के शरीर के कई अंगों को काट दिया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद भी पुलिस ने आरोपित के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़ित परिवार जब न्याय की गुहार लेकर आईजी हरिनारायण चारी मिश्र के पास पहुंचा तो उन्होंने तुरंत ही सावेर पुलिस को इस मामले में पीड़िता की मदद करने का निर्देश दिया।

ex boyfriend did attack on his girlfriend

साथ ही उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि महिलाओं और लड़कियों के साथ होने वाली घटनाओं को गंभीरता से लें और त्वरित कार्रवाई करें। परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी और आरोपी के बीच पिछले दो वर्षों से दोस्ती थी। कुछ वक्त पहले दोनों के बीच मनमुटाव हो गया, जिसके कारण उनकी बेटी ने युवक से दूरी बना ली। तीन दिन पूर्व आरोपित अपने दोस्तों के साथ घर आया और बदतमीजी करने लगा। फिर जब बात ज्यादा बढ़ गई तो आरोपित ने तेज धारदार हथियार से उनकी बेटी पर कई बार हमला किया और उसकी एड़ी व पैरों की उंगलियां काट दीं।

परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। फिर लड़की को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इलाज कर रहे चिकित्सकों ने बताया कि लड़की की पैर की उंगलियां और एड़ी पूरी तरह से कट गई हैं। फिलहाल उसके दोनों पैरों में प्लास्टर चढ़ा दिया है और जख्म को सही करने के लिए दवाइयां दी जा रही हैं। लड़की के परिजनों ने पुलिस को बताया कि 15 दिन पहले आरोपी राजा ऊर्फ इलियास उनके घर आया था और उनकी बेटी के साथ उसने जबरदस्ती करने की कोशिश की थी लड़की ने उसकी गलत हरकत का विरोध किया और उसने हमला कर पैर और एड़ी को बुरी तरह से काट दिया। पुलि ने इस मामले को लेकर तफ्तीश शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+