Indore News: फर्जी बिल लगाकर नगर निगम से निकाले 125 करोड़ रुपए, पुलिस गिरफ्त में घोटालेबाज इंजीनियर

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में नगर निगम के 125 करोड़ का फर्जी बिल घोटाला सामने आया था, जहां इस घोटाले के सामने आते ही लगातार कार्रवाई का सिलसिला जारी था। वहीं इस फर्जी बिल घोटाले के मुख्य आरोपी और निलंबित एग्जीक्यूटिव इंजीनियर की तलाश में लगातार पुलिस छापेमार कार्रवाई कर रही थी।

वहीं अब पुलिस को सफलता हासिल हुई है, जहां पुलिस ने फर्जी बिल घोटाले के मुख्य आरोपी और निलंबित एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अब तक इस मामले 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Indore

इंदौर नगर निगम से सामने आए सवा सौ करोड़ रूपए से अधिक के फर्जी बिल घोटाले ने शहर में हड़कंप मचा दिया था, जहां इसके बाद लगातार शासन और प्रशासन की ओर से इस मामले में जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है। वहीं अब फर्जी बिल घोटाले में फरार मुख्य आरोपी नगर निगम के निलंबित एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को देर रात पुलिस ने उत्तर प्रदेश के एटा जिले से गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी इंदौर से फरार होकर उत्तर प्रदेश में अपने किसी रिश्तेदार के घर जा छुपा था, लेकिन मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने आरोपी को खोज निकाला। पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने पर आरोपी लंबे समय तक पुलिस से बहस करते रहा, और गिरफ्तारी वारंट मांगता रहा, लेकिन पुलिस द्वारा फरार आरोपी पर 25 हजार के इनाम घोषित होने के बाद उसे देर रात गिरफ्तार करके इंदौर लाया गया है। निलंबित एग्जीक्यूटिव इंजीनियर से पुलिस आगे की पूछताछ करेगी।

पुलिस आरोपी को तलाश रही थी, जहां शातिर आरोपी अलग-अलग स्थानों पर फरारी काट रहा था. वहीं आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की ओर से 25 हजार रूपए का इनाम घोषित किया गया था, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लंबे समय से कई जगह दबिश दे रही थी।

वहीं आरोपी अपने बेटे के ससुराल वालों की मदद से उसके ससुराल में फरारी काट रहा था। वहीं पुलिस द्वारा इनाम घोषित होने के बाद इंदौर के पांच थानों की एक स्पेशल टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़े- Kedarnath में गूंजा इंदौरी डंका, कपाट खुलते ही ऐसे बजे ढोल, जिसने देखा वो चौंका

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+