खुशखबरी! MP में बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार, जानिए कैसे?
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लगातार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में निरंतर रोजगार मेले का आयोजन इंदौर में किया जाता है।

इंदौर जिले में रोजगार मेले का आयोजन जिला रोजगार कार्यालय द्वारा 23 फरवरी को सुबह साढ़े 10 बजे से 4 बजे तक ढक्कन वाला कुआ स्थित ग्रामीण हाट बाजार में आयोजित किया गया है। इस रोजगार मेले में कई प्रतिष्ठित कम्पनीयाँ जैसे- पटेल मोटर्स, एरेना सुजुकी, रूपरंग स्टोर्स, स्टॉयल, श्याम आटोमोबाइल, डी.टी.इंडस्टीज, एसआईएस एवं देविका सिक्योरिटी आदि के लगभग 300 से अधिक विभिन्न पदों पर भर्ती होगी। इन पदों में सेल्स एक्जिकेटीव, टेक्नीशियन, टेलीकॉलर, टीम लिडर, डिलेवरीबॉय, सुरक्षा गार्ड, ऑपरेटर एवं पेकिंग कर्मचारी आदि शामिल है। आकर्षक वेतन पर रोजगार प्रदान करने हेतु कम्पनियों के प्रतिनिधि आवेदकों के साक्षात्कार लेकर प्रारंभिक रूप से चयन करेंगे।

कुछ इस तरह रहेगा रोजगार मेला
उप संचालक (रोजगार) पी.एस. मण्डलोई ने बताया है कि, मेले में 18 से 35 वर्ष के आवेदक जो की 10 वीं से लेकर स्नातकोत्तर किसी भी विषय में पास है एवं तकनीकी योग्यता के आवेदक भी उक्त पदों के लिए रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं। रोजगार मेले में सम्मिलित होने वाले आवेदकों को अपनी समस्त शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण-पत्रों के साथ बायोडेटा की प्रतियां एवं अन्य प्रमाण-पत्र जैसे आधार कार्ड आदि के प्रमाणपत्रों की फोटो प्रतियों भी आवश्यक रूप से साथ में लाना होगी। बता दें कि प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इससे पहले भी रोजगार मेले आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें बड़ी संख्या में बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान किया गया है।

युवाओं को मिल रही नौकरियां
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लगातार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में निरंतर रोजगार मेले का आयोजन इंदौर में किया जाता है। प्रदेश भर में युवाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए अलग-अलग प्रशिक्षण अभियान चलाए जा रहे हैं, जहां इन प्रशिक्षण अभियानों का उद्देश्य युवाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें रोजगार दिलाना है। वहीं अब सरकार की ओर से चलाए जा रहे तमाम तरह के अभियान रंग लाते नजर आ रहे हैं, जहां प्रदेश भर में युवाओं को रोजगार मिल रहे हैं।

लगातार जारी हैं रोजगार मेले
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लगातार रोजगार मेले आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें सैंकड़ों युवाओं को रोजगार भी मिल रहा है, लगातार किए जा रहे इन प्रयासों से युवाओं में उत्साह की लहर है. वहीं हाल ही में इंदौर जिले में रोजगार मेले का आयोजन जिला रोजगार कार्यालय द्वारा 23 फरवरी को सुबह साढ़े 10 बजे से 4 बजे तक ढक्कन वाला कुआ स्थित ग्रामीण हाट बाजार में आयोजित किया गया है।
ये भी पढ़े- Indore नगर निगम की पब्लिक Green bond लिस्टिंग, CM Shivraj ने तारीफ में कही ये बात












Click it and Unblock the Notifications