Indore नगर निगम की पब्लिक Green bond लिस्टिंग, CM Shivraj ने तारीफ में कही ये बात
इंदौर नगर निगम के पब्लिक ग्रीन बॉन्ड के लिस्टिंग कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सहभागिता की, और National Stock Exchange Of India Limited में ग्रीन बॉण्ड की लिस्टिंग के लिए सभी प्रदेशवासियों को बधाई दी।

Recommended Video

राजधानी भोपाल में इंदौर नगर निगम के पब्लिक ग्रीन बॉन्ड के लिस्टिंग कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सहभागिता की, और National Stock Exchange Of India Limited में ग्रीन बॉण्ड की लिस्टिंग के लिए सभी प्रदेशवासियों को बधाई दी। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद वीडी शर्मा, इंदौर सांसद शंकर लालवानी, इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, भोपाल महापौर मालती राय एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

सीएम शिवराज ने कही ये बात
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा की, इंदौर लीक से हटकर सोचता है और लीक से हटकर करता है। इसके अनेकों उदाहरण हैं। ग्रीन बॉण्ड धरती को बचाने का महा अभियान है। इंदौर नगर निगम ने 244 करोड़ रुपये के लिए ग्रीन बाण्ड जारी किया और लोगों ने 720 करोड़ रुपये निवेश कर दिये। विश्वसनीयता हो, तो पैसे की कमी नहीं होती है। ग्लोबल वार्मिंग, क्लाइमेट चेंज कोई साधारण घटना नहीं है। अगर इसके बचाव के उपाय पूरी दुनिया ने नहीं किये तो धरती पर जीवन ढूंढ़ते रह जाएंगे।

इंदौर देश को राह दिखाने का काम कर सकता है
इसी के साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा की, मुझे गर्व है कि इंदौर ने इस दिशा में बहुत महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। जहां चाह होती है, वहां राह को निकलना ही पड़ता है। मैं मुख्यमंत्री के नाते कह रहा हूं कि विगत 16-17 वर्षों में मुझे पैसे की कभी कमी नहीं आई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पूरी दुनिया को पंचामृत का मंत्र दिया और गैर-जीवाश्म ऊर्जा क्षमता को बढ़ाने, नवकरणीय ऊर्जा द्वारा ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने, कार्बन उत्सर्जन में कमी करने सहित पाँच लक्ष्य दिये। हमने संकल्प किया कि सांची हमारे देश की पहली सोलर सिटी होगी और तेजी से हम काम कर रहे हैं। 3 मई को अंतर्राष्ट्रीय सौर दिवस है, उस दिन सांची सोलर सिटी हो जायेगी। जनभागीदारी से हमने स्वच्छता के क्षेत्र में इतिहास रचा है। इंदौर ने अनेक चुनौती स्वीकार की है अब इंदौर को घर-घर में सोलर पैनल के लिए हमें प्रेरित करना है। यह असंभव नहीं है। इंदौर पूरे देश को राह दिखाने का काम कर सकता है।

इंदौर को मैं हृदय से बधाई देता हूं
सीएम शिवराज ने कहा कि, सिटी बस सेवा में इंदौर ने सीएनजी बसों और इलेक्ट्रॉनिक बसों का समावेश किया। इलेक्ट्रॉनिक वाहनों को प्रोत्साहित करने के लिए इंदौर में 126 चार्जिंग स्टेशन तैयार हैं। ई कचरे के निपटान के लिए संयंत्र स्थापित किए गए हैं। देश का अगला इंडस्ट्रियल हब, आईटी हब और टेक्सटाइल हब होगा मध्यप्रदेश। निवेश तेजी से आ रहा है। विकास की इस गति को थमने नहीं देना है। इंदौर को मैं एक बार फिर हृदय से बधाई देता हूं। इंदौर मेरे सपनों का शहर, अब दुनिया के सपनों का शहर बन रहा है।
ये भी पढ़े- MP के लिए सौगात साबित हो रही विकास यात्रा, CM Shivraj बने विकास वाले मुख्यमंत्री












Click it and Unblock the Notifications