Indore News: QR कोड स्कैन करते ही पता चलेगा कहां लगाना है पौधा, वृक्षारोपण की तैयारी पूरी

Indore News: गुप्त नवरात्रि के प्रथम दिन और भारतीय जनसंघ के संस्थापक स्वर्गीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर 51 लाख वृक्षारोपण के महाअभियान का विधिवत शुभारंभ हुआ।

वरिष्ठ साधु-संतों के सानिध्य में पितृ पर्वत पर आयोजित कार्यक्रम में संतजनों ओर गणमान्य नागरिकों ने 11 हजार पौधों को रोपकर कार्यक्रम का प्रारंभ किया।

Indore

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, 51 लाख वृक्षारोपण का लक्ष्य शुरुआत में काफी बड़ा लग रहा था, लेकिन इंदौरवासियों के उत्साह और उनकी सक्रियता ने इसको छोटा कर दिया है। 51 लाख वृक्षारोपण के लिए अभी तक लगभग 48 लाख गड्ढे किए जा चुके हैं।

70 मशीनों की मदद से डेढ़ लाख गड्ढे रोजाना खोदे जा रहे हैं। शहर में 19 लाख वृक्ष लगाए जाएंगे। इसमें से 5 लाख वृक्ष शहर के बगीचों में लगाए जाएंगे। आईडीए शहर में 3 लाख पेड़ लगाएगा। वन विभाग के द्वारा 20 लाख पेड़ लगाए जाएंगे।

मातृवन में करीब 15 हजार मातृशक्तियों के द्वारा 1 लाख वृक्षों का रोपण किया जाएगा। इस अवसर पर केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव एवं मुख्यमंत्री मोहन यादव मातृवन में उपस्थित रहकर मातृशक्ति का उत्साहवर्धन करेंगे।

9 जुलाई को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की उपस्थिति में एयरपोर्ट के सामने सवा लाख वृक्षों का रोपण किया जाएगा साथ ही मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर भी उपस्थित रहेंगे। लोकसभा अध्यक्ष का उसी दिन शाम को नागरिक सम्मान भी किया जाएगा। इस दिन बिजासन फॉरेस्ट कैंप में पौधारोपण के लिए 10 शैक्षणिक संस्थाओं से 2100 छात्र आएंगे।

14 जुलाई को गृहमंत्री अमित शाह की उपस्थिति में रेवती रेंज पर 11 लाख वृक्षारोपण का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जाएग। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, माननीय प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्माजी, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहेंगे।

11 लाख पौधे लगाने के लिए रेवती रेंज को 9 झोन में विभाजित किया गया है, 80 सबझोन बनाए गए है।
8 से 10 कॉर्डिनेटर MIC एवं पार्षद रहेंगे। 9 जुलाई फॉरेस्ट कैंप में पौधा रोपण के लिए 10 शैक्षणिक संस्थाओं से 1700 छात्र आएंगे।

QR कोड को स्कैन करके अपना पता डालने पर घर के नजदीकी वृक्षारोपण की जगह (उद्यान) की लोकेशन आजाएगी, जहां जाकर श्रम दान कर सकते है, वहां पौधे और गड्ढे तैयार मिलेंगे एवं वृक्षारोपण करते हुए सेल्फी लेकर नीचे दी गई लिंक पर उसको अपलोड करके इस अभियान का ऑनलाइन सर्टिफिकेट भी प्राप्त कर सकते है)।

ये भी पढ़े- '51 नहीं, 61 लाख पौधे लगा सकते हैं...', वृक्षारोपण अभियान पर बोले कैलाश विजयवर्गीय

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+