Indore News: 51 हजार पौधों के साथ हुई 51 लाख पेड़ लगाने की शुरूआत, कुछ ऐसा है अभियान
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इन दिनों एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया जा रहा है, जहां इसी के अंतर्गत लोखंडे पुल के पास 51 हजार पौधे रोपे गए हैं। इंदौर में 7 जुलाई से शुरू हुआ अभियान, 14 जुलाई तक चलेगा, जहां इस अभियान के अंतर्गत 51 लाख पौधे लगाए जाएंगे।
इस दौरान लोखंडे पुल के पास बड़ी संख्या में पौधारोपण किया गया, जहां लगभग 51 हजार पौधे एक साथ लगाए गए हैं। इस दौरान कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक गोलू शुक्ला, पार्षद सुरेश टाकलकर समेत तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव और विधायक गोलू शुक्ला ने सभी शहरवासियों से पौधारोपण करने की अपील की है। अभियान के तहत स्कूली बच्चों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है।
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि, मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता है कि, वृक्षारोपण के लिए देश के गृहमंत्री अमित शाह आ रहे हैं। इस वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर वह पूरे इंदौर की जनता को गौरवान्वित कर रहे हैं। मुझे गर्व है कि, हमारे देश के प्रधानमंत्री ने मुझे पत्र भेजा, और इंदौर के लोगों की सोच को होने नमस्कार किया। इंदौर के लोग जो सोचते हैं। वह करते हैं। हमें फिर से विषय पर चर्चा करना है, हमने जो कहा है, वह करके दिखाना है।
स्वच्छ शहर इंदौर में इन दिनों एक पेड़ मां के नाम अभियान चल रहा है, जहां इस अभियान में महापौर पुष्यमित्र भार्गव के नेतृत्व में इंदौर नगर निगम भी अहम भूमिका निभा रहा है। नगर निगम ने शहर को अलग-अलग झोन में बांटा है, जहां झोन के हिसाब से शहर में पौधारोपण कर शहर को नई पहचान देने की तैयारी है।
एक पेड़ मां के नाम अभियान को लेकर रेवती रेंज पर आयोजित प्रेस वार्ता में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने पौधारोपण के लिए नगर निगम की ओर से की गई तैयारियों पर बात की है, जहां महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि, अभियान के लिए शहर को अलग-अलग झोन में बांटा गया है।
ये भी पढ़े- Indore Weather: आधा जुलाई बीता, फिर भी अच्छी बारिश को इंदौर तरसा, आगे ऐसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications