Earthquake in indore: भूकंप से थर्राया मालवा, इंदौर में रिक्टर स्केल पर 3 तीव्रता का भूकंप, धार जिला रहा केंद्
भूकंप की झटकों से मध्य प्रदेश के इंदौर की धरती काँप उठी। जमीन के 10 किमी गहराई वाले इस भूकंप का केंद्र धार जिले में दर्ज हुआ। रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.0 मापी गई।

Earthquake in indore: मध्य प्रदेश के इंदौर में रविवार को कम तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। दोपहर 12 बजकर 54 मिनट पर यहां की धरती कांपी तो लोग घबरा गए और घरों के बाहर निकल आए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.0 मापी गई है। इसक केंद्र इंदौर से 150 किमी दूर धार जिले में बताया जा रहा है। तीव्रता कम होने की वजह से किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन लोगों में दहशत जरुर बढ़ गई।

मध्यप्रदेश के मालवा के कई हिस्सों में आज दोपहर 12.54 पर जमीन के 10 किलोमीटर नीचे, 3.0 तीव्रता का भूकम्प महसूस किया गया। इसका एपिक सेंटर धार जिले में गुजरात और महाराष्ट्र सीमा पर रहा है। लिहाजा तीनों राज्यों में उसका रिडियस रहा है। जमीन में टेक्टोनिक प्लेट के मूवमेंट की वजह से यह हलचल बताई जा रही है। इसका असर इंदौर, धार समेत बड़वानी, खरगोन और अलीराजपुर जिले में भी हुआ। फिलहाल किसी जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। इससे पहले सुबह अरुणाचल प्रदेश में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
घुट्टी का दिन होने की वजह से अधिकांश लोग घर पर ही थे। अचानक दोपहर को इंदौर के लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। सदर बाजार के रहने वाले कैलाश व्यास और रमाकांत व्यास ने बताया कि जब वह खाना खा रहे थे, तभी उन्हें कुछ पल के लिए कंपन महसूस हुआ। भूकंप का अहसास होते ही घर के लोग बाहर की तरफ निकले। हालांकि कुछ देर बाद सब कुछ समय हो गया। इसी तरह नारायणबाग़ क्षेत्र में रहने वाले भार्गव परिवार के लोगों को भी भूकंप के झटकों का अहसास हुआ। कल्पलता भार्गव जब अपने बेटे अक्षज के साथ कही जाने के लिए निकल रही थी, तो कुछ सकेंड के लिए घर की लिफ्ट अचानक हिलने लगी। आपको बता दें मध्य प्रदेश में बीते एक साल में चौथी बार भूकंप आया। इससे पहले 2022 में नबंवर और जून में जबलपुर और उसके आसपास कम तीव्रता का भूकंप आया था।












Click it and Unblock the Notifications