Indore News: इंदौर में ई-रिक्शा की हड़ताल, कब तक थमे रहेंगे पहिए, जानिए

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में विभिन्न मांगों को लेकर ई-रिक्शा चालकों ने हड़ताल शुरू कर दी है, जहां शहरभर में हड़ताल के चलते ई-रिक्शा के पहिए थमे हुए नजर आए. इतना ही नहीं ई-रिक्शा चालकों ने एक साथ अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंत करते हुए शासन-प्रशासन को अल्टिमेटम दिया है।

ई-रिक्शा चालकों की हड़ताल का असर शहर में दिखाई दिया, जहां ई-रिक्शा नहीं चलने से लोग परेशान नजर आ रहे थे। इधर इक्का-दुक्का ई-रिक्शा सड़क पर नजर आ रही थी, जिन्हें ई-रिक्शा चालक संगठन के लोग बंद करवा रहे थे.

Indore

ये है प्रमुख मांगे

ई-रिक्शा चालक संघ के राजेश बिडकर ने बताया कि, प्रशासन ने यातायात सुगम करने और सिटी बस को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से बैटरी ऑटो रिक्शा चालकों को टारगेट किया है. इंदौर में 7 हजार बैटरी ऑटो है, मोटर व्हिकल एक्ट के मुताबिक बैटरी ऑटो को किसी भी रूट पर परिवहन विभाग बैन नहीं कर सकता है. हमे एक रूट पर पहुंचाया जा रहा है, जहां लगभग साढ़े 300 गाड़ियां रहेंगी, ऐसे 23 रूट हैं, ऐसे में आपसी विवाद होने की संभावना बढ़ जाएगी। कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि, ई-रिक्शा के रूट तय होने से सभी को लाभ मिलेगा, लगातार रिक्शा चालकों से बातचीत जारी है।

कुछ इस तरह तय हुए रूट

इंदौर में ई-ऑटो रिक्शा अब निर्धारित रूट पर ही संचालित होंगे। इसके लिए यातायात विभाग एवं क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय द्वारा 23 रूट प्रस्तावित किए गए हैं। इन रूट को अंतिम रूप देने की कार्रवाई तथा रूट आवंटन की प्रक्रिया शीघ्र ही तय की जाएगी। इंदौर में ई-रिक्शा के रूट निर्धारण के संबंध में आगामी 10 से 15 दिन में रूट आवंटन की प्रक्रिया का निर्धारण किया जाएगा। साथ ही नए ई-ऑटो रिक्शा के पंजीयन को प्रतिबंधित करने के संबंध में अगले एक माह के बाद राज्य शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।

ये भी पढ़े- Indore News: 15 रुपए सस्ता बिक रहा था नकली डीजल, बंद पड़े पंप पर मिलावटी खेल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+