Weather update: ठंडे पड़े गर्मी के तेवर, बादलों के चलते तापमान में गिरावट
इंदौर, 11 मई: प्रदेश भर में मौसम का मिजाज कुछ बदला-बदला सा नजर आ रहा है, जहां अचानक बादल छा जाने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. आसमान में छाए बादलों के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है, लगातार बढ़ते तापमान और गर्मी के कहर के बीच अब बादल छा जाने से लोग राहत महसूस कर रहे हैं. मालवा-निमाड़ अंचल की बात करें तो यहां मौसम की आंख मिचौली का दौर जारी है, जहां कभी धूप तो कभी बादल छा जाने से छांव हो जाती है. प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के यही हाल है, जहां मालवा निमाड़ कि यदि बात करें तो खरगोन, खंडवा, बड़वानी, इंदौर, धार, अलीराजपुर और झाबुआ में गर्मी के तीखे तेवर अब ठंडे पड़ते नजर आ रहे हैं.

इंदौर के तापमान में दर्ज की गई गिरावट
आसमान में अचानक बादल छा जाने, और साइक्लोन बनने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जहां इंदौर जिले में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, तो अंचल के कुछ जिलों में गर्मी कहर बरपा रही है. मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाली कुछ दिनों तक किसी तरह का मौसम बन रहने की संभावना है, जहां कुछ जिलों में धूप तो वहीं कुछ जिलों में बादलों के छा जाने से छांव देखने मिलेगी.
देश के कई राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी
देश के कई राज्यों में चक्रवाती तूफान असानी का असर देखने मिल रहा है, जिसके चलते अचानक मौसम में परिवर्तन आया है, तो वहीं समुद्री तट पर अलर्ट जारी कर दिया गया है. इसी के साथ बिहार और झारखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है, जिसके चलते मध्य प्रदेश समेत समेत अन्य राज्यों में तापमान कम हो सकता है.
कहीं धूप-कहीं छाव, मौसम की आंख मिचौली का दौर जारी
मौसम में अचानक हुए परिवर्तन के चलते, कहीं धूप तो कहीं छाव का सिलसिला जारी है. मालवा-निमाड़ अंचल के खरगोन और खंडवा में तापमान 45-46 डिग्री तक दर्ज किया जा रहा है, तो वहीं इंदौर और धार जिलों में तापमान 42-43 डिग्री तक दर्ज किया जा रहा है.












Click it and Unblock the Notifications