MP : मुर्गे की बाग से डॉक्टर परेशान, पुलिस से की मालकिन की शिकायत
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से हैरान कर देने वाला मामला निकलकर सामने आया है, जहां एक डॉक्टर मुर्गे की बाग से इतने परेशान हो गए कि, उन्होंने मुर्गे की मालकिन के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करा दी। वहीं पुलिस अब दोनों ही पक्षों को बैठाकर समझाने की बात कहती नजर आ रही है। उधर, शहर में इस अनोखे मामले की जमकर चर्चा हो रही है, जहां डॉक्टरों ने परेशान होकर मुर्गे की मालकिन के खिलाफ शिकायत पुलिस से की है।

कुछ ऐसा है पूरा मामला
दरअसल, यह पूरा मामला पलासिया थाना क्षेत्र का है, जहां एक डाक्टर ने थाने पर शिकायत दर्ज कराई कि, उनके घर के पास में एक महिला द्वारा डॉग और मुर्गे पालन किया जाता है, रोजाना सुबह 5 बजे मुर्गा बाग देता है, जिसके कारण डॉक्टर परेशान हैं। थाने पर शिकायत आने के बाद पुलिस ने मामले में संज्ञान लिया है, जहां अब पुलिस, मुर्गे की मालकिन को समझाईश देगी, अगर उसके बाद भी वो अपने मुर्गो को संभालकर नही रखती है, तो उस पर धारा 133 पब्लिक पोलूशन के तहत मामला दर्ज कर जांच की जाएगी। बताया जा रहा है की, डॉक्टर देर रात घर लौटते हैं, कई बार ऑपरेशन के चलते लेट हो जाते हैं। डॉक्टर जब सोते हैं, तभी पड़ोसी का मुर्गा बाग देकर उन्हें उठा देता है। मुर्गे की बाग से परेशान होकर थाने में मुर्गा मालकिन की शिकायत की गई है।
समझाइश से सुलझेगा मामला
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, थाने पर शिकायत आने के बाद पुलिस ने मामले में संज्ञान लिया है, जहां अब पुलिस, मुर्गे की मालकिन को समझाईश देगी, अगर उसके बाद भी वो अपने मुर्गो को संभालकर नही रखती है, तो उस पर धारा 133 पब्लिक पोलूशन के तहत मामला दर्ज कर जांच की जाएगी। साथ ही दोनों पक्षों को बैठाकर समझाया जाएगा और समझाइश के बाद अगर दोनों नहीं मानते हैं, तो वैधानिक रूप से कार्रवाई की बात पुलिस कहती नजर आ रही है।












Click it and Unblock the Notifications