Diwali 2022 : MP के सरकारी कर्मचारियों की दिवाली, शिवराज सरकार ने दिया बेहद खास गिफ्ट
मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात देते हुए दीपावली का गिफ्ट दिया है, जहां सरकार ने प्रदेश के कर्मचारियों को दीपावली के पर्व पर एडवांस सैलरी देने का फैसला किया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, दीपावली का पावन पर्व आ रहा है। हमारे सभी कर्मचारी साथी परिवार सहित दीपावली हर्षोल्लास के साथ मनाएं, इसलिए हम इस माह का वेतन दीपावली से पहले देने का आदेश जारी कर रहे हैं। सभी कर्मचारी साथियों को दीपावली की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।

लाखों कर्मचारियों को होगा लाभ
मध्य प्रदेश सरकार के इस फैसले से लाखों कर्मचारियों को लाभ होगा, लाखों कर्मचारियों को दीपावली पर एडवांस सैलरी मिलेगी। उधर, सरकार के इस फैसले से सरकारी कर्मचारियों में भी खुशी की लहर है, जहां कर्मचारियों की ओर से भी सरकार के फैसले का स्वागत किया गया। दीपावली पर्व को लेकर प्रदेश भर में उत्साह नजर आ रहा है, जहां दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाने के लिए हर कोई तैयार नजर आ रहा है। वहीं अब सरकार की ओर से लिया गया फैसला सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी सौगात बनकर आया है।
कर्मचारी संगठन कर रहे थे मांग
मध्य प्रदेश में लगातार कर्मचारी संगठन दीपावली पर एडवांस सैलरी देने की मांग सरकार से कर रहे थे। वहीं अब सरकार ने कर्मचारियों की मांग को मानते हुए दीपावली पर्व पर एडवांस सैलरी देने का आदेश जारी किया है। उधर, सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों में खुशी की लहर है जहां प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को दीपावली पर्व पर एडवांस सैलरी मिलेगी, अबकी बार दीपावली का पर्व महीने के आखिर में आ रहा है। यही कारण है कि, सरकार ने कर्मचारियों का ध्यान रखते हुए नवंबर माह की सैलरी अक्टूबर माह के आखिर में ही देने का फैसला किया है। वहीं सरकार आने वाले समय में कर्मचारियों के हित से जुड़े और भी कई महत्वपूर्ण फैसले ले सकती है।












Click it and Unblock the Notifications