Diwali 2022 : MP वाले ध्यान से मनाएं दीवाली, इन स्थानों पर पटाखे फोड़ना पड़ सकता है भारी

दीपावली पर्व का हर्षोल्लास नजर आ रहा है, जहां हर कोई दीपावली पर्व धूमधाम से मनाने की तैयारी करता नजर आ रहा है। दीपावली पर्व पर बाजार में अच्छी खासी भीड़ दिखाई दे रही है। देर शाम लोग माता लक्ष्मी की आराधना करने के बाद दीपावली पर्व मनाएंगे। अबकी बार मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर समेत तमाम जिलों में महत्वपूर्ण बाजारों और अन्य स्थानों पर आतिशबाजी को प्रतिबंधित किया गया है। इतना ही नहीं प्रदेश कि कई जिलों में पटाखों पर प्रतिबंध लगाते हुए केवल ग्रीन पटाखों को भी जलाने की ही अनुमति है।

इंदौर में ऐसा है नियम

इंदौर में ऐसा है नियम

मध्यप्रदेश में दीपावली पर्व को लेकर तैयारियों का सिलसिला जारी है तो वहीं प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एमटी क्लॉथ मार्केट और आसपास के क्षेत्र में 22 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक पटाखा चलाने को रोकने के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी कर दिए गए हैं। यह आदेश धारा 144 के अंतर्गत जारी किए गए हैं। आदेश के अनुसार एमपी क्लॉथ मार्केट, शीतलामाता बाजार मुख्य सड़क सीमा क्षेत्र में किसी भी प्रकार के पटाखे नहीं फोड़ने जा सकेंगे, और ना ही आतिशबाजी की जा सकेगी। इसी तरह सराफा बाजार, खजूरी बाजार, मालवा मिल चौराहा, पाटनीपुरा चौराहा, सियागंज और महारानी रोड क्षेत्र में भी पटाखों और आतिशबाजी पर प्रतिबंध रहेगा।

उज्जैन में भी रहेंगे ये प्रतिबंध

उज्जैन में भी रहेंगे ये प्रतिबंध

अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी द्वारा दण्ड प्रक्रिया संहिता-1973 की धारा-144 के अन्तर्गत जन-सामान्य के स्वास्थ्य के हित बनाये रखने हेतु उज्जैन जिले की सम्पूर्ण राजस्व सीमा के अन्तर्गत फटाकों के सम्बन्ध में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किये गये हैं। इसके अनुसार उज्जैन जिले की सम्पूर्ण राजस्व सीमा में केवल उन्नत एवं ग्रीन क्रेकर्स के निर्माण, उपयोग, विक्रय, वितरण एवं प्रस्फोटन की अनुमति रहेगी। अन्य समस्त प्रकार के फटाकों का निर्माण, उपयोग, विक्रय, वितरण एवं प्रस्फोटन प्रतिबंधित रहेगा।

अलर्ट मोड पर पुलिस प्रशासन

अलर्ट मोड पर पुलिस प्रशासन

जैसे-जैसे दीपावली का पर्व पास आते चला जा रहा है, वैसे-वैसे बाजारों में भी भीड़ बढ़ती चली जा रही है। यही कारण है कि, अब पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है, जहां लगातार शहर में वाहनों की चेकिंग का सिलसिला जारी है तो वहीं भीड़ भरे बाजारों में पुलिस व्यवस्था भी की गई है। इतना ही नहीं पुलिस भीड़ भरे इलाकों में पैनी नजर रखे हुए हैं ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके, शहर के बीच बाजार यानी राजवाड़ा और आसपास के इलाकों में भारी भीड़ जमा होने के कारण पुलिस ने खास व्यवस्था की हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+