Indore News: पति ने दिया धोखा तो प्रेमी ने अपनाया, फिर ऐसा क्या हुआ कि देनी पड़ी जान
मध्य प्रदेश के इंदौर से दिल दहला देने वाला घटनाक्रम सामने आया है, यहां राऊ इलाके में रहने वाली महिला ने अपने प्रेमी के घर पहुंच कर सुसाइड कर लिया, महिला की ओर से उठाए गए इस कदम के बाद महिला के परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
महिला के प्रेमी की ओर से उसे छोड़े जाने के बाद वह परेशान थी, जहां इसी के चलते वह अपने प्रेमी के घर गई हुई थी, तभी विवाद के बाद अचानक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। महिला की तबीयत बिगड़ती देख परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे हैं, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, महिला का विवाह कुछ सालों पहले ट्रक चालक के साथ हुआ था, जहां वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानियों के बाद ट्रक चालक पति ने महिला को छोड़ दिया था। वहीं महिला को छोड़ पति किसी दूसरी महिला के साथ रहने चला गया था। वहीं इस सदमे के चलते महिला बेहद परेशान हो रही थी, जिसके बाद महिला की दोस्ती अन्य व्यक्ति के साथ हुई, जहां निजी कंपनी में कामकाज कर अपना जीवन यापन कर रही महिला ने अन्य व्यक्ति के साथ दोस्ती बढ़ाई जहां बढ़ती दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई, जिसके बाद दोनों साथ रहने लगे। वहीं अचानक दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके चलते महिला का प्रेमी उसे छोड़कर चला गया था।
परिजनों ने बताया कि, महिला लगातार प्रेमी से बातचीत करने की कोशिश कर रही थी, लेकिन प्रेमी, महिला से बातचीत नहीं कर रहा था। इसी के चलते महिला लगातार परेशान रहने लगी थी। महिला के सामने अपने दोनों बच्चों का जीवन यापन करना भी मुश्किल हो गया था, जिसके चलते महिला सब कुछ छोड़कर अपने प्रेमी के पास चली गई थी।
वहीं प्रेमी की ओर से महिला को अस्वीकार कर दिया गया था, जिससे महिला बेहद परेशान नजर आ रही थी, तभी महिला ने प्रेमी के घर पहुंच कर जहरीला पदार्थ खा लिया। जहरीला पदार्थ खाते ही महिला की तबीयत बिगड़ गई। वहीं महिला ने जहरीला पदार्थ खाने के बाद अपने परिजनों को यह बात बताई जिसके बाद परिजन महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने इलाज के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। इधर, अब पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है, जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब परिजनों के बयान ले रही है। वहीं अब पुलिस जल्द इस मामले में पति और प्रेमी से पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। उधर, अब महिला की मौत के बाद बच्चे बेसहारा हो गए हैं, जिनका जीवन यापन अब बेहद मुश्किल हो गया है।
ये भी पढ़े- Indore News: डांस करते वक्त स्टेज पर गिरी 23 साल की लड़की, फिर नहीं उठी, Video
-
क्या शाजापुर कलेक्टर नियम नहीं जानतीं? हाईकोर्ट की तीसरी फटकार, वेतन वृद्धि रोकने के आदेश पर स्टे -
MP News: क्या अब मिलेगा संविदा कर्मचारियों को पूरा हक? सरकार सख्त—ग्रेच्युटी, अनुकम्पा नियुक्ति पर मांगा जवाब -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
क्या आपने देखा पण्डोखर धाम का ये अनोखा फैसला? 2–22 अप्रैल मेले में सब कुछ FREE, जानिए कैसे मिलेगा फायदा -
Bhopal Accident: भोपाल में देर रात क्या हुआ? बैरसिया रोड पर भीषण टक्कर में 3 युवकों की मौत, जानिए पूरा हादसा -
क्या सच में खत्म हो रहा Petrol-डीजल? भरवाने से पहले जरूर जान लें सच्चाई, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान! -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
MP Board 5th-8th Result 2026: आपका रिजल्ट कैसा रहा? 95% तक पासिंग, QR कोड से तुरंत चेक करें पूरा रिजल्ट -
शिवपुरी में बना देश का सबसे बड़ा मेडिकल कैंप! क्या आपको मिला फायदा? ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज -
MP Board 8th Result 2026: एमपी बोर्ड ने जारी किया 8वीं का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड -
क्या हाईवे पर हर बार देना पड़ता है ‘एंट्री चार्ज’? जबलपुर में RTO रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव?












Click it and Unblock the Notifications