Indore News: शादीशुदा महिला को देख करता था अजीब हरकत, संबंध के लिए परेशान किया तो पकड़ाया
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से महिला को परेशान करने का मामला सामने आया है, जहां अपने ही रिश्तेदार के द्वारा परेशान करने पर महिला ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की है। हालांकि, महिला की जान बच गई, जिसके बाद अब पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
महिला का रिश्तेदार लगातार महिला को परेशान कर रहा था, जिसके चलते महिला ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की है। महिला शादीशुदा है, जहां महिला को उसके रिश्तेदार ने मायके में आकर परेशान किया है। वहीं महिला पर लगातार संबंध बनाने को लेकर दबाव बना रहा था, जिसके चलते महिला परेशान नजर आ रही थी।

जानकारी के मुताबिक, महिला ने बताया कि, उसका नजदीकी रिश्तेदार उसके मायके में आकर उसे जबरदस्ती परेशान कर रहा था, जहां लगातार उस पर संबंध बनाने और रिश्ता रखने जैसी अश्लील बातें करता था। वहीं आरोपी ने मौका पाकर महिला के कुछ फोटो भी ले लिए थे, जिसके चलते वह लगातार महिला को ब्लैकमेल कर रहा था। इतना ही नहीं, वह महिला को बार-बार उसके पति से शिकायत करने और दोनों के बीच अफेयर होने जैसी झूठी बात फैलने की धमकी दे रहा था, जिसके चलते महिला परेशान नजर आ रही थी। इसी के चलते महिला ने जहर खा कर जान देने की कोशिश की है।
इधर, इस पूरे घटनाक्रम के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, जहां पुलिस मामले की जांच कर आरोपी को सख्त सजा देने की तैयारी कर रही है। इधर, महिला ने पुलिस को दिए बयान में रिश्तेदार पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जहां इसी के चलते पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। पुलिस जल्द ही रिश्तेदार को गिरफ्तार कर आगे की जांच करेगी। वहीं पुलिस अब महिला के बयान ले रही है, जहां बयानों में और भी कुछ गंभीर खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।
ये भी पढ़े- Indore News: शादी के बाद बॉयफ्रेंड से बनाए संबंध, पति ने देखा तो पत्नी ने उठाया गलत कदम












Click it and Unblock the Notifications