MP news: शादी के बाद प्यार में कांटा बन रहा था पति, पत्नी और बॉयफ्रेंड ने चली खौफनाक चाल

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से युवक की हत्या का मामला सामने आया था, जहां पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए युवक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया था। वहीं अब पुलिस पत्नी और प्रेमी से पूछताछ कर रही है, जहां अलग-अलग तरह की बातें निकलकर सामने आ रही है। दोनों ही अपने बयानों में एक-दूसरे से प्रेम होने की बात कहते नजर आ रहे हैं।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि, वह मजदूरी का काम करता था, जहां उसकी मुलाकात आरोपी महिला से हुई थी। यहीं दोनों की दोस्ती हुई, और धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई, जिसके बाद दोनों ने महिला के पति को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया, और इसी प्लान के तहत महिला के पति की हत्या कर दी गई।

Indore

पूछताछ में सामने आई सच्चाई

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि, महिला और आरोपी ने मिलकर पति को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया था, जहां इस प्लान पर काम करते हुए आरोपी ने जैसे ही प्रेमिका का पति काम से घर लौट रहा था, वैसे ही उसे रास्ते में रोक लिया, और कुल्हाड़ी मारकर उसकी हत्या कर दी। वहीं प्रेमी ने पति की लाश जंगल में छुपा दी, और कुछ दिनों बाद खुद ही ग्रामीणों को जंगल में शव मिलने की सूचना दी। वहीं आरोपी लगातार पुलिस के संपर्क में रहा, और पंचनामे पर हस्ताक्षर भी किए। वहीं पुलिस ने जब मृतक की पत्नी की कॉल डिटेल निकलवाई तो मामला सामने आ गया, जहां मृतक की पत्नी ने लगभग 400 से ज्यादा बार अपने प्रेमी से मोबाइल पर बात की थी, जिसके बाद पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरी सच्चाई सामने आ गई।

कुछ ऐसा था मामला

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से हत्या का मामला निकलकर सामने आया था, जहां पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया था। दरअसल, पत्नी और उसके प्रेमी ने पति को उस वक्त मौत के घाट उतार दिया, जब वह काम से लौट रहा था। वहीं जंगल में पति का शव मिलने के बाद पुलिस ने जब मामले की जांच की तो पत्नी और उसके प्रेमी का प्रेम प्रसंग सामने आ गया, जिससे पुलिस ने पूरी गुत्थी सुलझाते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया था। दरअसल, यह पूरा मामला 2 दिन पुराना बताया जा रहा है, जब गांव के कुछ लोगों ने एक युवक का शव जंगल में पड़ा हुआ देखा था, जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना युवक के परिजनों को दी। युवक के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, और फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया। उधर, पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम की जांच की तो मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा होना पाया गया।

ये भी पढ़े- MP news: बॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए गर्लफ्रेंड ने रची साजिश, कुछ इस तरह पति को रास्ते से हटाया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+