MP news: बॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए गर्लफ्रेंड ने रची साजिश, कुछ इस तरह पति को रास्ते से हटाया

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से हत्या का मामला निकलकर सामने आया है, जहां पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। दरअसल, पत्नी और उसके प्रेमी ने पति को उस वक्त मौत के घाट उतार दिया, जब वह काम से लौट रहा था। वहीं जंगल में पति का शव मिलने के बाद पुलिस ने जब मामले की जांच की तो पत्नी और उसके प्रेमी का प्रेम प्रसंग सामने आ गया, जिससे पुलिस ने पूरी गुत्थी सुलझाते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल, यह पूरा मामला 2 दिन पुराना बताया जा रहा है, जब गांव के कुछ लोगों ने एक युवक का शव जंगल में पड़ा हुआ देखा था, जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना युवक के परिजनों को दी। युवक के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, और फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया। उधर, पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम की जांच की तो मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा होना पाया गया।

Indore

कुछ ऐसा है मामला

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, मृतक की पत्नी और प्रेमी के बीच लगभग डेढ़ साल पुराने प्रेम संबंध थे, जहां मृतक की पत्नी का प्रेमी, मृतक की पत्नी से शादी करना चाहता था। यह बात मृतक को पता चल गई, जिसके बाद मृतक ने अपनी पत्नी से झगड़ा किया, जिसकी जानकारी प्रेमी को लगी और फिर महिला और प्रेमी ने मिलकर पति को मौत के घाट उतारने की प्लानिंग बनाई। प्लानिंग के तहत पति जब काम से लौट रहा था, तो पत्नी के प्रेमी ने कुल्हाड़ी की मदद से प्रेमिका के पति की हत्या कर दी। वहीं दोनों ने मिलकर शव को ठिकाने लगा दिया, जहां कुछ लोगों की नजर जब शव पर पड़ी तो पूरा मामला सामने आया है।

दोनों शादी करने की कर रहे थे प्लानिंग

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, प्रेमी, मृतक की पत्नी से शादी करना चाहता था, जहां दोनों शादी करने की तैयारी में जुटे हुए थे, लेकिन इस बात का पता जैसे ही प्रेमिका की पति को चला वैसे ही उसने प्रेमिका से विवाद किया। यह बात प्रेमी को अच्छी नहीं लगी, और उसने प्रेमिका के साथ उसके पति को मौत के घाट उतारने की प्लानिंग बनाई, जहां प्लानिंग के अंतर्गत दोनों ने मृतक को काम से लौटते वक्त बीच में रोका और उस पर हमला कर दिया। वहीं दोनों ने पहले और तक का शव किसी अन्य स्थान पर छुपाया था, जहां दूसरे दिन एक बार फिर शव का स्थान बदल दिया गया। वहीं इसके बाद कुछ लोगों ने शव देखा तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।

ये भी पढ़े- MP news: थाईलैंड की मांगूर एक्जोटिक मछली पर प्रतिबंध, क्या है इसकी खासियत, जानिए?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+