Indore News: DAVV में पानी की टंकी पर तकरार, आमने-सामने, कुलपति और MIC मेंबर
जहां एक ओर इंदौर शहर में नगर निगम पानी के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं जुटाने में लगा है, तो वहीं देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की कुलपति मनमानी पर अड़ी हुई है. इस पूरे घटनाक्रम के बाद अब एमआईसी मेंबर मनीष शर्मा मामा ने कुलपति की ओर से टंकी बनाने की परमिशन ना मिलने पर अनशन की चेतावनी दी है.
MIC मेंबर मनीष शर्मा मामा ने बताया कि, दरअसल, वर्ष 2021 तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वार्ड क्रमांक 64 में 30 लाख लीटर पानी की टंकी के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की थी, करीब साढे 13 करोड़ रुपए लागत से बनने वाली पानी की टंकी राज्य शासन की स्वीकृति के बाद भी देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की कुलपति रेणु जैन टंकी निर्माण के लिए खण्डवा रोड स्थित देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी परिसर में निर्माण कार्य की अनुमति नहीं दे रही है, जिसके कारण वार्ड क्रमांक 64 की लगभग 32 कॉलोनी व रहवासी क्षेत्र नागरिको में रोष व्याप्त है.

कुलपति की हटधर्मिता के खिलाफ क्षेत्रीय पार्षद एवं महापौर परिषद के सदस्य मनीष शर्मा मामा ने मोर्चा खोल दिया है, पत्राचार के माध्यम से मनीष मामा लगातार कुलपति से टँकी निर्माण कार्य की अनुमति प्रदान करने का निवेदन कर चुके हैं, बावजूद इसके अब तक कुलपति की तरफ से कोई भी जवाब नहीं आया है।
MIC सदस्य मनीष मामा ने चेतावनी दी है कि तीन दिनों में यदि कुलपति की तरफ से अनुमति नहीं दी गई तो वे खुद टँकी निर्माण स्थल पर आमरण अनशन करेंगे, जिसमें क्षेत्रीय नागरिक भी शामिल होंगे। कुलमिलाकर, देखा जाए तो जहां एक ओर इंदौर शहर में नगर निगम पानी के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं जुटाने में लगा है, तो वहीं देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की कुलपति मनमानी पर अड़ी हुई है. इस पूरे घटनाक्रम के बाद अब एमआईसी मेंबर मनीष शर्मा मामा ने कुलपति की ओर से टंकी बनाने की परमिशन ना मिलने पर अनशन की चेतावनी दी है.
ये भी पढ़े- Indore Weather: भट्टी की तरह तपा इंदौर, 8 साल का रिकॉर्ड टूटा, आगे ऐसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications