Indore: पटाखे फोड़ने की बात पर दो पक्षों में विवाद, जमकर चले पत्थर, वाहनों में लगाई आग
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में उस वक्त माहौल गर्मा गया, जब शहर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। यहां दीपावली पर पटाखा जलाने की बात को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। वहीं इसके बाद दो पक्षों के बीच तनातनी का माहौल बन गया।
इस दौरान कुछ लोगों ने धार्मिक स्थलों पर पत्थर फेंकने के साथ-साथ वाहनों में आग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग-अलग करते हुए स्थिति को नियंत्रित किया है।

कुछ ऐसा है पूरा घटनाक्रम
शहर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में उसे वक्त विवाद हो गया, जब दीपावली पर कुछ लोग पटाखे फोड़ रहे थे। इस बीच एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर पटाखे फोड़ने को लेकर आपत्ति ली, जहां इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। वहीं देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि, दोनों पक्षों की ओर से पत्थरबाजी होने लगी। वहीं कुछ लोगों ने पत्थर धार्मिक स्थलों पर भी फेंक दिए। इसके बाद गुस्सा ही भीड़ ने वाहनों में आग लगा दी। वहीं घटनाक्रम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम में सख्त रुख अपनाते हुए दोनों पक्षों को अलग-अलग किया। फिलहाल, स्थिति नियंत्रण में है।
घटनाक्रम की सूचना मिलते ही बीजेपी नेता एकलव्य सिंह गौड़ अपने हजारों समर्थकों के साथ छतरीपुरा थाना पहुंचे, और दूसरे पक्ष के लोगों के खिलाफ शिकायत करते हुए सख्त कार्रवाई करने की मांग की है, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने गौड़ को सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं अब विवाद के बाद स्थिति नियंत्रण में नजर आ रही है, जहां भारी पुलिस बल इलाके में तैनात किया गया है। कुलमिलाकर, देखा जाए तो इंदौर में उस वक्त माहौल गर्मा गया, जब शहर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। यहां दीपावली पर पटाखा जलाने की बात को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। वहीं इसके बाद दो पक्षों के बीच तनातनी का माहौल बन गया।
ये भी पढ़े- Hingot yudh: क्या है हिंगोट युद्ध?, जिसमें बरसते हैं आग के गोले, दो सेनाओं के बीच होती है जंग, जानिए












Click it and Unblock the Notifications