Indore News: मामूली विवाद ने पकड़ा तूल, रिक्शा चालक की अंगुली काटी

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में मामूली विवाद पर रिक्शा चालक की अंगुली काटने का मामला सामने आया है, जहां अब इस मामले के सामने आते ही रिक्शा चालक संघ ने पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन देते हुए मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।

दो अलग-अलग विवादों में रिक्शा चालकों पर हुए हमले के बाद अब रिक्शा चालक घटनाक्रम से नाराज नजर आ रहे हैं, जहां रिक्शा चालकों ने इस घटनाक्रम को लेकर ज्ञापन सौंपते हुए पुलिस कमिश्नर से उचित कार्रवाई की मांग की है।

Indore

कुछ ऐसा है पूरा मामला

इंदौर ऑटो रिक्शा चालक महासंघ के संस्थापक राजेश बिडकर ने बताया है कि, दो पुलिसकर्मियों ने शराब पीकर सीएनजी ऑटो रिक्शा चालक राहुल को बेदर्दी से बिना कारण मारा और उसकी उंगलियां काट दी, घटना को लेकर रिक्शा चालक बाणगंगा थाने गया एवं प्रकरण दर्ज करने की मांग करता रहा परंतु ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने उसे मेडिकल कराकर चला कर दिए ,एवं पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध नहीं किया, मामला जब थाना प्रभारी के सामने आया तो वह भी पुलिस कर्मियों को बचते नजर आए, उक्त संबंध में ऑटो रिक्शा चालक, इंदौर ऑटो रिक्शा चालक महासंघ के पास अपने साथ की गई मारपीट की शिकायत लेकर आया।

पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

इंदौर ऑटो रिक्शा चालक महासंघ के संस्थापक राजेश बिड़कर, श्याम कुशवाह, निलेश सूर्यवंशी ने बताया है कि, पुलिस कमिश्नर ऑफिस पर सैंकड़ों की संख्या में आक्रोशित ऑटो रिक्शा ड्राइवर एवं बैटरी ऑटो चालक दो थाना क्षेत्र बाणगंगा एवं एरोड्रम में अलग-अलग ड्राइवर के साथ मारपीट की घटना को लेकर इकट्ठा हुए, सभी ने एक स्वर में पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने एवं मैजिक संचालकों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर एक ज्ञापन पत्र सौंपा।

ये भी पढ़े- MP: देर रात बॉयफ्रेंड के साथ बेटी कर रही थी कुछ ऐसा काम, पिता ने देखते ही उठाया गलत कदम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+