Indore news: निगमकर्मियों के साथ अभद्रता करना भारी पड़ा, महापौर से मिले निर्देश के बाद FIR दर्ज
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कर्बला मैदान पर पेड़ों की छटनी के लिए पहुंची नगर निगम की टीम के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। इतना ही नहीं नगर निगम की टीम के साथ वहां मौजूद लोगों ने अभद्रता भी की, जिसके बाद घटनाक्रम की सूचना लगते ही बड़ी संख्या में हिंदूवादी संगठन के लोग को मौके पर पहुंच गए, जहां सभी ने थाने का घेराव करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
इधर, घटनाक्रम की सूचना मिलते ही महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने निगमकर्मियों के साथ अभद्रता करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए, जिसके बाद पुलिस की ओर से आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। वहीं अब पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई करेगी।

कुछ ऐसा है पूरा घटनाक्रम
इंदौर में एक बार फिर निगमकर्मियों के साथ मारपीट का घटनाक्रम सामने आया है, जहां कर्बला मैदान पर निगम कर्मचारियों के साथ मारपीट का घटनाक्रम हुआ है। उधर, महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने निगम कर्मियों के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ F.I.R दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। जानकारी के मुताबिक नगर निगम की टीम जब कर्बला मैदान पर पेड़-पौधों की छटाई के लिए पहुंची थी तब कुछ लोगों ने निगम कर्मियों के साथ मारपीट की वारदात को अंजाम दिया है, जहां इस घटनाक्रम की सूचना लगते ही बड़ी संख्या में अलग-अलग संगठनों के लोग भी मौके पर पहुंच गए थे। इधर, महापौर से निर्देश मिलते ही आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
लगातार हो रहे घटनाक्रम
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर देश में सबसे स्वच्छ शहर माना जाता है। यही कारण है कि, यहां स्वच्छता को लेकर निगमकर्मी लगातार प्रयासरत रहते हैं। वहीं पिछले कुछ दिनों से लगातार शहर में निगमकर्मियों के साथ मारपीट के घटनाक्रम सामने आ रहे हैं, जहां इससे पहले सरवटे बस स्टैंड पर कुछ युवकों ने नगर निगम कर्मचारियों के साथ मारपीट की थी। वहीं अबकी बार कर्बला मैदान पर निगम कर्मियों के साथ मारपीट का घटनाक्रम सामने आया है। बहरहाल,लगातार निगमकर्मियों के साथ हो रही अभद्रता कब तक थमती है। यह आने वाला वक्त बताएगा।
ये भी पढ़े- Dhar news: मांडू से निकली समरसता संदेश यात्रा, आदिवासी समाजजनों के साथ थिरके कैलाश विजयवर्गीय












Click it and Unblock the Notifications