Indore news: शादी से 2 दिन पहले दूल्हे ने किया सुसाइड, पता लगते ही दुल्हन ने उठाया गलत कदम

एमपी के इंदौर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां मंगलवार की रात तक प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर सुसाइड करने का प्रयास किया।

indore

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां मंगलवार की रात तक प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर सुसाइड करने का प्रयास किया। जानकारी के मुताबिक 2 दिन बाद ही दोनों की शादी होने वाली थी। इससे पहले युवक ने जहर खाकर जान दे दी। वहीं इस बात की जानकारी जैसे ही युवती को लगी युवती ने भी जहर खा लिया, जहां गंभीर हालत में युवती के परिजन युवती को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए। फिलहाल, युवती का इलाज जारी है। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कुछ ऐसा ही पूरा घटनाक्रम

जानकारी के मुताबिक द्वारकापुरी में रहने वाला युवक निजी कंपनी में नौकरी करता था तो वहीं युवती आजाद नगर के रहने वाली थी। पहले युवक ने जहर खाकर अपनी जान दे दी, तो वहीं इस बात की जानकारी जैसे ही युवती को लगी, वैसे ही युवती ने जहर खा लिया, जहां गंभीर अवस्था में युवती के परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। इधर, युवक के परिजनों ने आरोप लगाया कि, युवती लगातार युवक को ब्लैकमेल कर रही थी, जिससे परेशान होकर युवक ने जान दी है। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है, जहां पुलिस लगातार मामले की जांच में जुटी है, और परिजनों से बयान ले रही है।

लड़की की हालत नाजुक है

जानकारी के मुताबिक पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, लड़का और लड़की एक दूसरे से प्रेम करते थे, जहां जल्द ही दोनों शादी करने वाले थे। युवती लगातार लड़के पर शादी का दबाव बना रही थी, जिसके बाद परिजनों की सहमति से दोनों ही आर्य समाज मंदिर में शादी के लिए पहुंचे थे। आपस में बातचीत होने के बाद लड़के ने जहर खा लिया, जिसकी जानकारी लगते ही लड़की ने भी जहर खाकर जान देने की कोशिश की है। इस दौरान लड़के की मौत हो गई तो वहीं लड़की की हालत नाजुक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि, लड़की लगातार लड़के को ब्लैकमेल कर रही थी। लड़के ने लड़के के खिलाफ कुछ दिनों पहले आजाद नगर थाने में छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी।

ये भी पढ़े- Indore news: सुबह से मासूम को मारना चाहता था हत्यारा पिता, मौका मिलते ही दबा दिया गला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+